Lunar Eclipse: शुक्रवार को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए समय सूतक काल और इसका प्रभाव
- शुक्रवार19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. इसे सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है, जिसकी अवधि लगभग 6 घंटे होगी. आइये जानते हैं ग्रहण काल के दौरान क्या होगा इसका प्रभाव और सूतक काल.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 19 नवंबर को कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा. इससे पहले18 फरवरी 1440 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण लगा था. अब 580 साल बाद पहली बार सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा. हालांकि भारत में इस ग्रहण का प्रभाव कम होगा, जिस कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा. शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा जिसे भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए देखा जा सकता है. लेकिन अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में ग्रहण दिखाई देगा.
भारत में ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार 19 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू होगा जो शाम 05:33 मिनट पर खत्म होगा. भारत में ये ग्रहण समाप्ति के दौरान आंशिक तौर पर देखा जा सकेगा. आंशिक होने की वजह से इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा. यानी मंदिर के कपाट खुले रहेंगे और पूजा-पाठ में किसी भी तरह की मनाही नहीं होगी.
चंद्र ग्रहण में सूतक काल का प्रभाव- चंद ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगने से पहले सूतक काल मान्य होता है. सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है. वहीं चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. ग्रहण जब तक खत्म नहीं होता, तब तक उसका सूतक काल मान्य होता है. सूतक काल के दौरान पूजा पाठ या किसी भी शुभ कार्य करने में मनाही होती है.
ग्रहण खत्म होने पर करें ये काम- ग्रहण काल खत्म होने के बाद नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. फिर घर के मंदिर में भगवान और तुलसी पौधे में भी गंगाजल छिड़कर शुद्ध करें. ग्रहण खत्म होने के बाद दान जरूर करें.
Lunar Eclipse- 19 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल से जुड़ी सारी जानकारी
अन्य खबरें
बूचड़खाने से फरार गाय पहुंची वॉटरपार्क, पानी में दिखाए ऐसे करतब, वीडियो वायरल
Video: बच्चे के साथ सोफे पर गेम के मजे लूट रहा खतरनाक अजगर, नहीं देख पाएंगे आप..