Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बन रहें ये शुभ संयोग, जानिए दान और स्नान का मुहूर्त

Pallawi Kumari, Last updated: Wed, 22nd Dec 2021, 5:11 PM IST
  • नए साल 2022 में मकर संक्राति 14 जनवरी को मनाई जाती है. इस दिन स्नान और पूजा पाठ का खास महत्व होता है. इस बार मकर संक्रांति के दिन कुछ खास शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दौरान दान पुण्य और पूजा पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी होगा. आइये जानते हैं मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग के बारे में .
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

नया साल 2022 में मकर संक्रांति 14 जनवरी शुक्रवार को मनाई जाएगी. ये हिंदू धर्म में साल का पहला त्योहार होता है. मकर संक्राति का त्योहार इसलिए भी खास होता है क्योंकि इस दिन से पौष मास खत्म हो जाता है और शुभ मांगलिक कार्यों की शरुआत हो जाती है. इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि पौष मास में जब सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. इससे पहले सूर्य धनु राशि में होते हैं. 

दरअसल सूर्य हर मास किसी ना किसी राशि में गोचर करता है. जिस दिन राशि परिवर्तन होता है उस दिन संक्रांति होती है. 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर होता है इसलिए हर साल इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है. इस बार सूर्यदेव 16 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक धनु राशि में रहेंगे तब खरमास रहेगा, जो कि 14 जनवरी 2022 को इसका समापन होगा.

Nostradamus Predictions 2022: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कैसा रहेगा साल

इस बार मकर संक्रांति 2022 में कुछ खास शुभ संयोग बन रहे हैं. इस शुभ संयोग की समयावधि में दान करना लाभकारी होगा. आइये जानते हैं मकर संक्रांति में क्या है दान, स्नान और पूजा पाठ का शुभ मुहूर्त.

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

14 जनवरी 2022, शुक्रवार

संक्रांति काल- 14.42 मिनट.

पुण्यकाल - दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक.

पुण्य काल अवधि- कुल 03 घंटे 02 मिनट तक.

महा पुण्यकाल- दोपहर 02.43 से रात्रि 04.28 तक.

महा पुण्यकाल अवधि- 01 घंटा 45 मिनट तक.

मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त-

14 जनवरी 2022 सुबह- 14.12.26 से

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.46  से दोपहर 12.29 तक.

अमृत काल- शाम 04.40 से 06.29  तक.

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05.38 से 06.26 

विजय मुहूर्त- दोपहर 01.54 से 02.37 तक.

गोधूलि बेला- शाम 05.18 से 05.42 तक.

Christmas 2021 Gift: क्रिसमस पर देना है बेस्ट और किफायती गिफ्ट, तो ये ऑप्शन हैं बेस्ट

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें