जयपुर: नगर निगम ने कोरोना के बीच किया लोगों को जागरुक, बांटे मास्क

Smart News Team, Last updated: Tue, 27th Oct 2020, 11:15 PM IST
  • जयपुर के दोनों नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई लोगों में मास्क भी बांटे और मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी किया.
राजस्थान में नगर निगम आयुक्त ने बांटे मास्क

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से जुड़े मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसे में जयपुर के दोनों नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि बीते सोमवार इस काम में सुरजपोल अनाज मंडी और वीकेआई उद्योग एसोसिएशन के पदाधिकारी भई इस मुहीम में निगम के साथ खड़े नजर आए. लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नगर निगम आयुक्त ने लोगों में मास्क भी बांटे.

जयपुर हेरिटेज नगर निगम आयुक्त लोकबंधू ने अनाज मंडी में व्यापारियों के साथ-साथ पल्लेदारों और किसानों को मास्क बांटें. उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी ही इस अभियान को सफल बना सकती है. इसके साथ ही आयुक्त ने किसानों से अपने गांव जाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की. हेरिटेज से इतर जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव और डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा के नेतृत्व में वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ मिलकर मजदूरों में मास्क बांटे.

राजस्थान: मास्क पहनने के लिए बनेगा कानून, आगामी विधानसभा सत्र में आएगा विधेयक

कोरोना वायरस के कारण अधिकारियों द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली. सिविल लाईन जोन उपायुक्त रामकिशोर मेहता के नेतृत्व में पूरी टीम ने विनोबा बस्ती में जागरुकता रैली निकाली. इसके साथ ही उन्होंने बिना मास्क वाले लोगों को मास्क भी दिये. वहीं, जयपुर के गोखले मार्ग, अहिंसा सर्किल और अशोक मार्ग पर हुई रैली में पद्मश्री तिलक गीताई भी शामिल हुए.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें