वृद्ध की गला काटकर की गई निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Smart News Team, Last updated: Sat, 1st Aug 2020, 5:40 PM IST
  •  रात अकेले रह रहे एक वृद्ध की अज्ञात लोगों ने गला काट कर हत्या कर दी। सुबह जब आस-पड़ोस के लोग रोजमर्रा का कार्य निपटाने के लिए घरों से निकले तो वृद्ध को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया। 
उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाए

कानपुर। जनपद के थाना क्षेत्र साढ़ के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात अकेले रह रहे एक वृद्ध की अज्ञात लोगों ने गला काट कर हत्या कर दी। सुबह जब आस-पड़ोस के लोग रोजमर्रा का कार्य निपटाने के लिए घरों से निकले तो वृद्ध को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया। इस पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

महादेव पुत्र भारत उम्र 75 वर्ष मेहनत मजदूरी व बकरी पालन करते हुए अपना भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम को वह सभी कार्य निपटाने के बाद अपने घर चले गए। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उनकी गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से निकले तो उन्होंने वृद्ध महादेव को खून से लथपथ घर के अंदर पड़ा हुआ पाया। जैसे ही यह जानकारी अन्य लोगों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध महादेव अकेला ही घर में रहता था और उसके साथ कोई भी सदस्य घर में नहीं रहता था।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाए जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक महादेव के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब में से बीस हजार रुपए बरामद किए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई तो घर के अंदर का सभी सामान व्यवस्थित मिला तथा जेब में बीस हजार रुपए भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। शीघ्र हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें