विधायक की फटकार के बाद थानेदार ने बंद करवाया धर्मस्थल का निर्माण कार्य

Smart News Team, Last updated: Sun, 24th Jan 2021, 10:25 AM IST
  • बिठूर में बीते मंगलवार को एक धार्मिक स्थल पर पुताई करवाने पर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों और उच्चाधिकारियों ने मामले को शांत करवाया था, लेकिन शनिवार को थानाप्रभारी ने यहां पर फिर काम शुरू करवा दिया था, यह बात जब विधायक तक पहुंची तो उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।
बिठूर से विधायक अभिजीत सिंह सांगा

कानपुर : बिठूर में धार्मिक स्थल पर निर्माण करवा रहे थाना प्रभारी को शनिवार दोपहर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि हमारा बिठूर शांत है, लेकिन तुम लोग माहौल खराब कर रहे हो, जबकि जान रहे हो कि कुछ दिन पहले ही यहां विवाद हुआ था। विधायक की डांट सुनकर थाना प्रभारी ने काम बंद करवा दिया।

हिस्ट्रीशीटर प्रेमी-प्रेमिका पर इनाम घोषित, एनबीडब्ल्यू जारी

बिठूर में बीते मंगलवार को एक धार्मिक स्थल पर पुताई करवाने पर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया था। किसी तरह स्थानीय लोगों व उच्चाधिकारियों ने मामले को शांत करवाया था। शनिवार को पुलिस ने इसी धार्मिक स्थल पर मरम्मत का काम शुरू कराकर फिर से विवाद बढ़ा दिया। जानकारी पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा खुद पहुंचे और थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह को फटकारा। उन्होंने पूछा कि दोनों समुदायों से वार्ता किए बिना आप निर्माण क्यों करा रहे हैं। थानेदार ने उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला दिया तो विधायक ने उच्चाधिकारियों को बुलाने के लिए कहा। इस पर थानेदार ने काम बंद करा दिया। विधायक ने कहा कि जब तक कोर्ट का आदेश न हो, निर्माण न कराया जाए। स्थानीय बुजुर्गों ने विधायक से कहा कि स्थल बाबा शिवपुरी का समाधि स्थल है, इसकी जांच की जानी चाहिए। दोनों समुदायों के लोग शांतिपूर्वक रहते आए हैं, लेकिन पुलिस निर्माण कराकर माहौल खराब कर रही है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराएंगे। थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया धार्मिक स्थल के क्षतिग्रस्त हिस्से को उच्चाधिकारियों ने बनवाने के लिए कहा था। तभी ठीक करवा रहे थे, लेकिन विधायक के निर्देश पर काम बंद कर दिया गया है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें