कानपुर: इन क्षेत्रों में नहीं आएगी सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली

Smart News Team, Last updated: Sat, 12th Dec 2020, 10:15 AM IST
  • बिजली तारों और खंभों के मरम्मत के मध्यनजर कानपुर के खास बाजार, छप्पर सबस्टेशन, पनकी सबस्टेशन, हार्समैन बाग सबस्टेशन से वीरेंद्र स्वरूप फीडर, गोविंद नगर सबस्टेशन से परमपुरवा फीडर, पराग डेयरी सबस्टेशन से रतनदीप फीडर पर समयनुसार आपूर्ति ठप रहेगी.
कानपुर: इन क्षेत्रों में नहीं आएगी सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली

कानपुर: कानपुर मुख्य शहर व आसपास में बिजली के मरम्मत कार्यों के लिए और तरों से लगने वाले पेड़ों की कटाई छटाई तो कहीं पुरानी तार और खंभे बदलने के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. इसी क्रम में पेड़ों की छटाई के लिए रविवार को खास बाजार व छप्पर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा (आपूर्ति ठप रहेगी). खासबाजर व छप्पर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति नहीं होगी. पनकी सबस्टेशन के पनकी थाना फीडर की लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा. सी ब्लाक पनकी की आपूर्ति बाधित रहेगी. 

पेड़ों की छटाई के लिए बी ब्लॉक पनकी सबस्टेशन के जी-7 व जी-11 फीडर की आपूर्ति सुबह सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी. हार्समैन बाग सबस्टेशन से वीरेंद्र स्वरूप फीडर का शटडाउन लाइन डालने के लिए लिया जायेगा. चार ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एच टू ब्लाक, जी ब्लॉक, साइट-2 की आपूर्ति बंद रहेगी.

कभी भी अरेस्ट हो सकती हैं गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा, फर्जी सिम लेने का आरोप

खंभे लगाने के लिए गोविंद नगर सबस्टेशन से परमपुरवा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद की जाएगी. परमपुरवा, ओ ब्लाक गोविंदनगर की आपूर्ति बाधित रहेगी. पराग डेयरी सबस्टेशन से रतनदीप फीडर का शटडाउन मरम्मत कार्य के लिए लिया जाएगा.

IMA Strike LIVE: बिहार, UP, MP, राजस्थान और झारखंड के डॉक्टर्स आज हड़ताल पर

मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन के मोतीझील फीडर की आपूर्ति मेट्रो कार्य के लिए दोपहर 2 बजे से बंद रही. शटडाउन लिए जाने से के ब्लाक सबस्टेशन से दोपहर 1.34 बजे से 3.30 बजे तक साढ़े उन्नीस हजार लोगों को बिजली नहीं मिली. बी ब्लाक सबस्टेशन के सुंदर नगर फीडर की आपूर्ति नई लाइन डालने के लिए सुबह 10.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद की गई. एचटी लाइन बदलने के लिए बी ब्लॉक सबस्टेशन से दोपहर 1.25 बजे से 2.30 बजे तक शटडाउन लिया गया.

कानपुर सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दाम गिरे, क्या है आज का मंडी भाव

फाल्ट व शटडाउन से दस सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. ढाई लाख उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा. खासबाजार सबस्टेशन से कमला टावर फीडर की आपूर्ति एचटी केबल की मरम्मत के लिए सुबह 10.40 बजे से 11.40 बजे तक बिजली गुल रही. एचटी बाक्स में फाल्ट होने से जीआईसी सबस्टेशन से दोपहर 3.40 बजे से शाम 5 बजे तक बारह हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी. 

गुजारा भत्ता लेने ससुराल आई महिला को पति ने केरोसिन डाल जलाया, केस दर्ज

लाइन टूटने से कोयलानगर सबस्टेशन से सनिगवां फीडर की आपूर्ति सुबह 7.10 बजे से 8.55 बजे तक गुल रही. बीस हजार उपभोक्ता परेशान रहे. फाल्ट होने से आरटीओ सबस्टेशन से लाजपतनगर, सर्वोदयनगर, रीजेंसीव सबस्टेशन फीडर के बाइस हजार लोगों को दोपहर 12.50 बजे से 3 बजे तक बिजली नहीं मिल सकी. एबीसी केबल से बाक्स में कनेक्शन जोडऩे के दौरान जवाहर नगर सबस्टेशन के पांच हजार उपभोक्ताओं को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक बिजली नहीं मिल सकी.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें