अयोध्या की तर्ज पर संवरेगा कानपुर, 31 मई तक बनाना है एक्शन प्लान

Smart News Team, Last updated: Tue, 16th Feb 2021, 3:17 PM IST
  • एक्शन प्लान में सड़कों का चौड़ीकरण, जगह-जगह फ्लाईओवर, चौराहों का सुंदरीकरण और हरियाली पर फोकस रहेगा। इस प्रॉजेक्ट के तहत कानपुर के अलावा 13 अन्य शहरों को चयनित किया गया है।
सांकेतिक फोटो

कानपुर : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए शासन ने विकास का ऐक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कानपुर समेत 14 जिलाें में अयोध्या के विकास की तर्ज पर काम करवाया जाएगा। इसके लिए ऐक्शन प्लॉन 31 मई तक मांगा गया है। कानपुर में ऐक्शन प्लॉन बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है।

नगर निगम कानपुर ने अयोध्या से डेवलपमेंट प्लान मंगवाया है। हालांकि अभी वहां पर भी प्लान तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने एक हफ्ते में अयोध्या डेवलपमेंट प्लान की तर्ज पर सिटी प्लान तैयार करके एक हफ्ते में देने के आदेश दिए है। इस बाबत उप सचिव कल्याण सिंह ने सभी शहरों के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। प्लान बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। 31 मई तक पूरा एक्शन प्लान बिंदुवार बनाकर देना है। नगर निगम के मुख्य अभियंता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या का डेवलपमेंट प्लाना तैयार हो रहा है। उसके आते ही शहर की भौगोलिक रूपरेखा देखते हुए प्लान तैयार किया जाएगा।

घूस से जुड़े मामले में हटाई गईं एसडीएम, एसीएम पति और तहसीलदार पर जांच

इस पर ज्यादा फोकस : वाहनों को निकलने के लिए ज्यादा से ज्यादा रास्ते दिए जाए। फ्लाईओवर का निर्माण और अतिक्रमण मुक्त सड़कें व फुटपाथ हो। सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक के हिसाब से चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा।

ये शहर शामिल किए : कानपुर, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, आगरा, नोएडा व मुरादाबाद।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें