कानपुर की जनसंख्या सिडनी व सिंगापुर के बराबर, लेकिन प्रदूषण का लेवल छह गुना अधिक

Smart News Team, Last updated: Wed, 4th Nov 2020, 4:38 PM IST
  • सर्दी की दस्तक के बीच कानपुर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 300 के पार पहुंच गया है. मंगलवार को शहर का एक्यूआई 317 रहा. कानपुर की आबादी करीब 55 लाख है.
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण का लेवल

कानपुर: प्रदूषण की मार झेल रहे कानपुर के दिन कब बहुरेंगे यह तो कोई नहीं बता सकता है पर विदेशों के कुछ शहरों से इसकी तुलना की जाए तो शहर की शर्मनाक तस्वीर सामने आती है. अगर सिडनी और सिंगापुर की बात करें तो इसकी आबादी भी कानपुर के बराबर ही है पर वहां शुद्ध हवा में लोग सांस लेते हैं और कनपुरिए जहरीली हवा में.

सर्दी की दस्तक के बीच कानपुर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) जहां 300 के पार पहुंच गया है, वहीं सिंगापुर व सिडनी का 50 से भी कम है. भले ही इसे सुधारने के लाख दावे किए जाएं पर हमें तकनीकी, कार्यशैली के अलावा उनसे शुद्ध वातावरण में कैसे रहा जाए, यह भी सीखने की जरूरत है. कभी पूरब का मैनचेस्टर कहलाने वाले कानपुर की पहचान दुनिया के प्रसिद्ध औद्योगिक शहरों में होती थी लेकिन अब प्रदूषण ने बदनाम करना शुरू कर दिया है. पिछले वर्ष शहर प्रदूषित शहरों की टॉप सूची में नंबर वन हो गया था. कानपुर की आबादी करीब 55 लाख है.

पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर वतन वापस लौटे शमसुद्दीन, जेल में मिले सैकड़ों जख्म

कानपुर में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का ग्राफ खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है. सिर्फ पीएम 2.5 नहीं बल्कि ओजोन, सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा भी मानक से काफी अधिक है. हालांकि 100 तक स्थिति सामान्य समझी जा सकती है मगर कानपुर में ये पैरामीटर लगातार बढ़ रहे हैं. मंगलवार को एक्यूआई 317 रहा.

विदेशों में धुएं पर रोक, प्रदूषण पर सख्त कानून

सिंगापुर और सिडनी में धुएं पर पूरी तरह रोक है. वहीं प्रदूषण को लेकर डब्ल्यूएचओ के मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है. सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू ने प्रदूषण पर शुरुआती दौर में ही सख्ती दिखाई थी. सख्त कानून बनाने के साथ लगातार नियमों को बदलते रहे. गाड़ियों से निकलने वाला धुआं खतरनाक हुआ तो सिस्टम को अपग्रेड कर दिया. अब यूरो-6 चल रहा है, जो कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रो कार्बन समेत खतरनाक कण को कम कर देता है.

जीएसटी के थ्री बी रिटर्न के लिए मिला और चार दिन का समय, कारोबारियों को मिली राहत

 

शहर                        पीएम2.5          ओजोन             एनओटू         एसओटू

कानपुर-                       327                 125                    165            13

सेंट्रल सिंगापुर-              30                    13                      -                 3

लॉस एंजिलिस-                8                    34                       21             2

सिडनी-                         49                    19                         1              -

बार्सिलोना-                    35                     4                          4              2

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें