कानपुर : चकेरी के दो हुक्काबारों में पुलिस की रेड, दर्जनों लड़के-लड़कियां अरेस्ट

Smart News Team, Last updated: Thu, 1st Apr 2021, 11:20 PM IST
  • कानपुर में क्राइम के लगातार बढ़ते ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है. चकेरी इलाके में इसी अभियान के तहत दो हुक्काबारों में छापामारी कर कई लोगों को अरेस्ट किया गया है.
पुलिस ने हुक्काबार से कई लोगों को गिरफ्तार किया

कानपुर. कानपुर में आए दिन चोरी, छीनाझपटी की वारदातों के साथ अपराधिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. जिसके चलते पुलिस ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है. हाल ही में ताजा मामला चकेरी इलाके से सामने आया है. जहां इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हुक्काबारों में छापा मार कर बड़ी संख्या में हुक्का और हुक्का में डालने का मॉल माल बरामद किया है. इसके साथ ही हुक्काबारो में बैठे दर्जनों लड़के और लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पकड़े गए लड़के लड़कियों को थाने भेज दिया है. 

छापेमारी की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त पूर्वी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि थाना चकेरी में पुलिस ने हुक्काबार में रेड कर अवैध हुक्काबार को सील किया है और पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई है और उनके मालिकों को पता लगा रही है. उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान जिन लोगों को पकड़ा गया है, पुलिस की ओर से उन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

UP पंचायत चुनाव में सभी पार्टियों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, जानें कैसी है उनकी तैयारी

उन्होंने बताया कि थाना चकेरी और आसपास के इलाकों में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. पुलिस प्रशासन की ओर से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम कसने के लिए लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में चल रहे दो हुक्काबारों से कई लोगों को अरेस्ट किया है और उन पर आगे की कार्ऱवाई की जा रही है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें