सड़क पर बेसुध मिली निर्वस्त्र महिला, दुष्कर्म की आशंका
- मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में बुधवार की सुबह सड़क पर बेसुध निर्वस्त्र महिला मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे फेंक दिया गया है। दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र फेंके जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी दुष्कर्म की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान राहगीर गुजरे तो रतनपुर में मैदान के पास एक महिला को निर्वस्त्र हालत में बेसुध पड़ा देखा। महिला बुरी तरह कीचड़ में सनी हुई थी। ऐसी हालत में उसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस में खलबली मच गई। रतनपुर चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की सांसें चल रही थीं। इसपर महिला पुलिस कर्मियों ने उसे कपड़े में लपेट और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कल्याणपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया है। पनकी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। ठंड लगने की वजह से वह दीवार के पास लेटी थी। दुष्कर्म की आशंका जताते हुए महिला को उपचार के लिए भेजा गया है।
अन्य खबरें
गुंजन कटियार ने 16वी रैंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान
दिल्ली स्टेशन पर मिला जवान का शव,गांव पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन और ग्रामीण
भाई को राखी बांध ससुराल लौट रही बहन, सड़क हादसे में गँवा बैठी जान
कानपुर संजीत हत्याकांड की सी बीआई जांच कराएगी सरकार