बिकरू कांड : सभी 25 आरोपितों पर लगेगा एनएसए

Smart News Team, Last updated: Tue, 5th Jan 2021, 12:11 PM IST
विकास दुबे 

कानपुर : जुलाई में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद बिकरू कांड में गिरफ्तार किए गए 25 आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। कानपुर (रेंज) के आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार, जेल में बंद आरोपितों पर एनएसए लगाने के लिए कानपुर पुलिस को आदेश दे दिए हैं। एक महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पुलिसकर्मियों की हत्या में आरोपित कई लोगों पर पहले ही पुलिस गैंगस्टर ऐक्ट लगा चुकी है।

आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना बने आइएनएई के प्रेसीडेंट

आईजी ने बिकरू कांड के एक और आरोपित विपुल दुबे की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर कहा कि कई बड़े आरोपितों को पकड़ने के बाद पुलिस लापरवाह हो गई और प्रयास ठीक नहीं रहे। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम बढ़कर 50 हजार रुपये हो गया है। कई टीमें बना दी गई हैं। वह जल्द गिरफ्तार होगा।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें