बिकरू कांड : फरार विपुल दुबे पर 50 हजार का इनाम

Smart News Team, Last updated: Sun, 3rd Jan 2021, 10:55 AM IST
विकास दुबे का फाइल फोटो

कानपुर : बिकरू कांड से जुड़े सभी आरोपितों में सिर्फ विपुल दुबे ही पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। विपुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर घोषित 25 हजार रुपये के इनाम को 50 हजार कर दिया।  शनिवार को जिला पुलिस की संस्तुति के बाद आईजी ने इनाम का आदेश जारी कर दिया।

यूपीटीटीआई विकसित करेगा स्मार्ट क्लाथ, कपड़ों से आएगी खुशबू

  दीपावली के दौरान विपुल गांव आया था और तब उसकी लोकेशन कानपुर देहात में मिली थी। एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। तबसे आरोपित का पता नहीं लग रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने विपुल के खिलाफ इनाम की राशि बढ़वाने की संस्तुति की थी। जिस पर आइजी रेंज मोहित अग्रवाल ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। आइजी ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगी हैं। जल्द ही कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

बीते साल दो जुलाई की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने आई पुलिस टीम पर दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इसमें बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने विकास समेत छह आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया था। 36 आरोपितों को जेल भेजा गया था। विपुल दुबे ही एकमात्र आरोपित है, जिसे पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। डीआइजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने आरोपित के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें