कानपुरवासियों को सौगात! मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए 1 नवंबर से सीधी फ्लाइट

Naveen Kumar Mishra, Last updated: Thu, 30th Sep 2021, 10:15 AM IST
1 नवंबर से  इंडिगो ने कानपुर से मंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु जाने के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्यूटर पर जानकारी देते हुए कहा कि इंडिगो की सभी फ्लाइटों में 180 से 189 सीटें होंगी.
एक नवंबर से कानपुर से मंबई,दिल्ली,हैदराबाद,बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है(फाइल फोटो)

कानपुरः कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी है. इंडिगो ने कानपुर से देश के विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल के अनुसार 1 नवंबर से कानपुर से मंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु जाने के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद अपने ट्यूटर पर इस बात की जानकारी दी है. ट्यूटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर से मंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु के लिए इंडिगो की सभी फ्लाइटों में 180 से 189 सीटें होंगी. 

कानपुर को ट्रैफिक से मिलेगा जल्द निजात, मुंबई की तर्ज पर गंगा लिंक इनर सर्कल रोड बनेगा

 

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्यूटर पर दी जानकारी

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्यूटर पर जानकारी देते हुए कहा कि 1 नवंबर से कानपुर से मंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु जाने के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विभिन्न शहरों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने से कानपुर वासियों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि इससे कानपुर में आर्थिक विकास के अवसर भी पैदा होंगी. 

गोरखपुर पुलिस पिटाई केस: मृतक प्रॉपर्टी डीलर का अंतिम संस्कार हुआ, चाचा ने दी मुखाग्नि

बिहार में 25 साल से ज्यादा पुराने, छोटे बिजलीघर होंगे बंद, कांटी और बरौनी से शुरुआत

ये है इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल

  • सुबह 10 बज कर 40 मिनट में कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट.
  • दोपहर 12 बजे कानपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट.
  • दोपहर 1 बज कर 10 मिनट पर कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट.
  • दोपहर 1 बज कर 50 मिनट पर कानपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट.
  • दोपहर 2.30 बजे कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट.
  • दोपहर 3.30 बजे कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट.
  • शाम 4 बज कर 30 मिनट पर कानपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी इंडियो की फ्लाइट.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें