कानपुर : केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमित, आश्रम व अन्य जगहों पर हुआ सैनिटाइजेशन

Smart News Team, Last updated: Mon, 30th Nov 2020, 12:39 PM IST
  • केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आश्रम अच्युतधाम में कर्मचारियों ने किया सैनिटाइजेशन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना पॉजिटिव

कानपुर: कानपुर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं. केंद्रीय मंत्री के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया. इसके बाद संपर्क में आए हुए लोगों की ताबड़तोड़ जांच की जानी शुरू हो गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के संपर्क में आए 22 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके बाद नमूने को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया है. इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया.

केंद्रीय मंत्री के आश्रम सहित अन्य जगहों पर सैनिटाइजेशन किए जाने की व्यवस्था की गई. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार आश्रम के अलग-अलग कोनों पर सैनिटाइजेशन करते हुए नजर आए.

अब कानपुर देहात में एसएमएस के माध्यम से मिलेगा मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार

आश्रम के अलावा आसपास क्षेत्र को भी सैनिटाइज किया गया. वहीं केंद्रीय मंत्री के संपर्क में आए हुए अन्य जगहों पर भी सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की गई. मास्क लगाए जाने व सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किए जाने का भी लोगों को निर्देश दिया गया.

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आश्रम सहित आसपास क्षेत्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की नजर बनी हुई है. लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्री व क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें