2022 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सूतक का समय

Smart News Team, Last updated: Wed, 22nd Dec 2021, 2:27 PM IST
  • नए साल 2022 में भी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण पड़ेगा. 2022 में कुल मिलाकर चार ग्रहण पड़ेंगे. जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगेगा, वहीं दूसरा 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा. सनातन कैलेंडर के मुताबिक यह ग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार को शाम 04:29 बजे से शुरू होकर शाम 05:42 बजे तक रहेगा.
2022 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सूतक का समय

2021 साल का अंत होने वाला है और इसी के साथ नए साल 2022 का आगमन होने वाला है. हर व्यक्ति की कामना होती है कि नए साल की शुरुआत के साथ उसके जीवन में केवल खुशियां ही खुशियां हो. ऐसे में हर कोई नए साल के बारे में हर तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहता है. त्योहार से लेकर शुभ दिन तक सारी जानकारी लोग पाना चाहते हैं. इसी के साथ नए साल पर कई खगोलीय घटनाएं भी होने वाली है. जिसके बारे में जानने के लिए लोग ज्यादा उत्सुक है. खासकर चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में. ऐसे में आपको बता दें कि आने वाले साल 2022 में भी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण पड़ेगा. 2022 में कुल मिलाकर चार ग्रहण पड़ेंगे. जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे.

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगेगा. साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ही होगा. पहला सूर्य ग्रहण का समय दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:07 बजे तक रहेगा. इस ग्रहण को दक्षिण/पश्चिम अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकता है.

दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को

वहीं साल नए साल यानी 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय कैलेंडर के मुताबिक 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगेगा. पंचांग के अनुसार यह भी आंशिक ग्रहण होगा. यह ग्रहण शाम 04:29 बजे से शुरू होकर शाम 05:42 बजे तक रहेगा. इसे यूरोप, दक्षिण/पश्चिम एशिया, अफ्रीका और अटलांटिक में देखा जा सकता है. दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

 

सिस्टम से हारा ये नेशनल लेवल तैराकी बेच रहा चाय,दुकान में टंगे हैं जीते हुए मेडल

 

15-16 मई को पहला चंद्र ग्रहण

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 15 और 16 मई को लगेगा, जो सुबह 7 बजे दो मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. पहला चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जा सकता है. इसका प्रभाव दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. इस ग्रहण काल ​​में सूतक काल अधिक प्रभावी रहेगा.

आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को

वहीं साल आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दोपहर एक बज कर 32 मिनट से शाम सात बचकर 27 मिनट तक रहेगा. यह भी पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसे भारत सहित हिंद महासागर, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी देखा जा सकेगा.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें