कानपुर: रामादेवी से गोल चौराहे तक जीटी रोड को सिक्सलेन करने की कवायद शुरू

Smart News Team, Last updated: 27/10/2020 06:56 PM IST
कानपुर. मंगलवार सुबह एक युवक की ओर से फांसी लगाकर जान देने की खबर है. फंदे से लटकता शव देखकर बीमार मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सदमे को सह ना सकी और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. घटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नए बस्ती बर्रा में रहने वाला उमेश कुमार एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और 70 वर्षीय वृद्ध मां उमा देवी के साथ रहता था. मौसा योगेश मिश्रा ने बताया कि उमेश नशे का आदी था और उसकी मां कैंसर से बीमार थी.                                                                         हैलट परिसर में डॉक्टरों के दर पर एक महिला की मौत हो गई. वह टीबी से ग्रसित थी. पैसे नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए उसके चक्कर लगवाए. राधिका नाम की इस महिला की मौत को कई लोगों ने देखा लेकिन उसकी मौत के बाद रोने वाली उसकी 12 वर्ष की मासूम बेटी और बेबस पति था. 35 वर्षीय राधिका टीबी से ग्रसित थी और उसे ब्रेन अटैक पड़ा था. डॉक्टरों ने सिटी स्कैन के लिए उसके कई चक्कर लगवा दिए लेकिन स्कैन इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि परदेसी परिवार के पास पूरे पैसे नहीं थे. उसकी मौत के बाद उसके हाथ से 100 का मुड़ा हुआ नोट निकला. उसके बाद लोगों ने चंदा इकट्ठा करके उसकी लाश को घर भेजा.                                                                 रामादेवी से गोल चौराहे तक जीटी रोड को सिक्स लेन करने के प्रस्ताव पर कवायद शुरू हो गई है. पीडब्लयूडी हाईवे सेक्शन के प्रस्ताव पर राजमार्ग मंत्रालय ने फिजिबिलीटी रिपोर्ट मांगी है. लंबाई अब गोल चौराहे तक ही रखने का सुझाव दिया है. पहले सिक्स लेन में गुरदेव पैलेस तक प्रस्ताव रखा गया था लेकिन मैट्रो कार के चलते लंबाई कम कर दी गई है.                                                                  शहर में फेफड़ों की बीमारी लंग डिसेसिज यानि आईएलडी ने तेजी से दस्तक दे दी है. विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास आईएलडी के मरीजों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है. यह बीमारी प्रदूषण, फफूंदी और कबूतरों से फैल रही है. हालात खतरे की घंटी बजा रहे हैं. इसलिए इंडियन चेज सोसायटी और नेशनल कॉलेज आफ चेस्ट फिजिशियन ने सचेत करते हुए डायगोनेसिस और ईलाज की सभी गाइडलाइंस जारी कर दी है.                                                                              उत्तरप्रदेश माध्यिमक शिक्षक संघ कानपुर मंडल के पांडेय गुट के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही वित्त विहिन शिक्षकों के मानदेय और विनियमतीकरण के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारन करने की मांग की. इसके साथ ही प्रादेशिक अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवा सुरक्षा और सुदृढ़ नियमों वाली पैंशन बहाली की जाए.

सम्बंधित वीडियो गैलरी