कानपुर न्यूज:- सोने के नकली बिस्कुट बेचने वाले गिरोह के चार युवक गिरफ्तार

Smart News Team, Last updated: 14/10/2020 08:43 AM IST
1.पुलिस ने सोने के नकली बिस्कुट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. सीओ के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान चार युवकों को पीली धातु के साथ सदिंग्ध रूप में देखा गया. जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. चारो थाना जनपद गोरना से संबंधित हैं. पुलिस को सूचना मिली थी यहां गिरोह सक्रिय हो रहा है. इसलिए यह कार्रवाई की गई है. इन्होंने जनपद गौंडा औऱ इलाहाबाद में घटनाएं कबूल की हैं. वह एक बिस्कुट को वहां छह से आठ हजार रुपए में बेच देते थे. पुलिस ने इनसे 13 सोने के बिस्कुट, तीन की-पैड फोन और 1840 रुपए बरामद किए हैं.                                                       2.दिल के मरीजों की दिक्कतें इस कदर बढ़ गई हैं कि प्लान की हुई सर्जरी भी नहीं हो पा रही है. जिससे मरीजों और डाक्टर परेशान हैं. डाक्टरों का कहना है कि वे एमरजैंसी में सर्जरी प्लान भी कर लेते हैं तो अधिकतर मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल आते हैं. यदि ऐसा हो गया तो लेने के देने पड़ जाएंगे. वहीं कार्डियोलॉजी में चित्रकूट से दिखाने आए केदारनाथ मौर्या ने कहा कि वह पांच बार दिखाने आ चुके हैं. किसान क्रेडिट कार्ड से निकाले गए डेढ़ लाख रुपए भी खर्च हो गए हैं.                                                                                             3.एक ऐसे एयर कंडीशनर की वैज्ञानिक धरातल पर कल्पना की गई है. जो आपको ठंडक देने के साथ आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगा. इसमें ना तो कापर और एल्युमीनियम की क्वाइल का इस्तेमाल होगा और ना ही किसी तरह की गैस भरनी पड़ेगी. फतेहगढ़ के केंद्रीय विद्यालय से उतीर्ण हो चुके छात्र प्रिंस राठौर ने एडियाबेटिक प्रिंसिपल आफ बरनोलिस्ट सिद्धांत को साकार करने का प्रयास किया गया है. यह एसी नार्मल एसी से फायदेमंद है. इनके प्रयास को आईआईटी ने भी सराहा है.                                                                                         4.कानपुर में कोरोना की मार तेजी से कुंद पड़ रही है. कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है. पिछले 24 घंटे में 66 संक्रमित सामने आए. इससे आम लोगों के साथ डाक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है. डीएम आलोक तिवारी ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि प्रोटोकाल का पालन जारी रखें.                                                            5.नवरात्रि औऱ दुर्गापूजा की तैयारियां घरों के साथ बाजारों में भी होने लगी हैं. बाजारों में माता की मूर्तियां और श्रृंगार उपलब्ध होने लगा है. मूर्तिकारों का कहना है कि इस बार 40 फीसदी ही आर्डर मिले हैं. बड़ी मूर्तियों की तुलना में छोटी मूर्तियां अधिक बनाई हैं.

सम्बंधित वीडियो गैलरी