कानपुर: सुसाइड नोट लिखकर गायब हुआ सेल्स मैनेजर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Smart News Team, Last updated: 01/11/2020 10:33 PM IST
कानपुर. दो पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखकर रियल एस्टेट कंपनी का सेल्स मैनेजर घर से लापता हो गया. परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला. जिसके बाद दोस्तों ने जाकर देखा तो वह लापता मिला. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुज एक रियल एस्टेट कंपनी के सेल्स मैनेजर हैं. पत्नी जिज्ञासा के साथ रहते थे. मामा महेंद्र दीक्षित ने बताया कि उनकी मां माधुरी से बात हुई थी तो उनसे खाना खाकर सोने जाने की बात कहीं गई थी. दोस्तों ने घर जाकर देखा तो घर का दरवाजा खुला था तो घर पर फोन और पर्स भी रखा था. इसके साथ ही अपार्टमैंट के नीचे कार भी खड़ी थी. पुलिस ने बताया कि फिलहाल अपार्टमैंट के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.                             एसबीटीयू के कंप्यूटर साफ्टवेयर एवं इंजीनियरिंग विभाग की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने आनलाइन फीडबैक लेने का अनूठा सिस्टम तैयार किया है. इस तरह एसबीटीयू अपने छात्रों से फीडबैक लेने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है. एसबीटीयू में इन दिनों आनलाइन पढ़ाई चल रही है. इसकी गुणवत्ता और शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय ने फीडबैक की पहल की थी. इसकी जिम्मेदारी सीएससी विभाग के हेड प्रोफेसर रघुराज सिंह को दी गई थी. जिसकी जिम्मेदारी इन्होंने बीटैक की तृतीय वर्ष की छात्राओं तृप्ति गुप्ता और आशा रस्तूगी को दी थी. जिन्होंने इस पर प्रोजेक्ट तैयार किया. जिसकी तीन स्तरों तक मानिटरिंग भी की जा सकेगी.                                                                              बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. रेल बाजार की रहने वाली रीना देवी पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी. फ्लू ओपीडी में कोरोना की जांच कराई गई थी जो नेगेटिव थी. एक सप्ताह से घर पर ही ईलाज चल रहा था. शनिवार रात अचानक सांस फूलने पर घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.                                                                   खतरनाक कोरोना की जंग जीत गए लेकिन मुसीबत अभी कम नहीं हुई. आईसीयू में भर्ती होने के बाद ठीक हो गए लेकिन फेफड़ों पर आफत टूट पड़ी. सांस लेने की क्षमता कम हो रही है, दमा के लक्षण दिख रहे हैं, कईयों की तो आवाज तक बदल गई. एक दो नहीं बल्कि कई मरीज डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं, जिनको दिक्कत हो रही है. हैलेट अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हुए हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट तो नेगेटिव है लेकिन उन्हें खासी जुकाम जैसी दिक्कत गंभीर रूप से बनी हुई है.                                                                                                            महाराजपुर क्षेत्र के डोमनपुर गांव में शनिवार देर शाम पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने रखे डीजल को खुद पर डालकर आग लगा ली. जिसके बाद बचाने गया पति भी गंभीर रूप से झुलस गया. रविवार को ईलाज के दौरान दंपति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच चारा काटने को लेकर विवाद हुआ था.

सम्बंधित वीडियो गैलरी