कानपुर न्यूज:- नीट परीक्षा से छूटे छात्र 14 को दे सकेंगे परीक्षा

Smart News Team, Last updated: 12/10/2020 10:05 PM IST
1. नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. नीट परीक्षा से छूटे छात्र-छात्राओं को दोबारा 14 अक्टूबर को परीक्षा देने का मौका मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 या कंटेनमेंट जोन के कारण परीक्षा ना दे सकने वाले छात्रों के लिए परीक्षा 14 अक्टूबर को परीक्षा कराए जाने पर सहमति जताई. इसके साथ नीट परीक्षा का जो परिणाम आज घोषित होना था वह अब 16 अक्टूबर को घोषित होगा.                                                                               2. प्लाजमा और रेमडेसिविर थेरेपी की जुगलबंदी कोरोना मरीजों की जान बचाने में काफी हद तक कारगर साबित हो रही है. जीएसबीएम मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने कोरोना के मॉडरेट और गंभीर मरीजों के इलाज में इन दोनों थैरेपी का प्रयोग किया तो मौतों का ग्राफ नीचे आ गया। जहां पहले रोजाना पहले 5 से 7 मौतें होती थीं, अब घटकर 1 से 3 हो गईं. वहीं दिनभर के कोरोना मरीजों की अपडेट में एक मरीज की मौत और 95 नए संक्रमित मामले सामने आए.           3. मेडिकल रिप्रेजनटेटिव और सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज ने सर्वोदय नगर स्थित लेबर कमिश्नर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को 4 श्रम संहिताओं में बदलकर मेडिकल रिप्रेजनटेटिव को बंधुआ मजदूर साबित कर दिया. इसके साथ ही उनकी मांगें हैं कि लेबर कोर्ट अधिनियम को वापिस लिया जाए. वस्तु अधिनियम में कोई बदलाव ना किया जाए. न्यूनतम वेतनमान 21000 प्रतिमाह किया जाए. इसके साथ छह महीने का मातृत्व अवकाश भी दिया जाए.                                          4. कोरोना काल में अभिभावकों की सहमति के बाद 19 अक्टूबर से खुलने वाले स्कूलों में सम विषम फार्मूला लागू करने की तैयारी की जा रही है। शुरुआत कक्षा 9वीं से 12 वीं तक से होनी है। वहीं एक दिन में 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल बुलाए जाएंगे। वहीं पेरेंटस और टीचर्स मीटिंग वर्चुअल प्लेटफार्म पर करवानी होगी। प्रबंधकों ने स्कूलों का सेनेटाइजेशन भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पूरी तरह पटरी से उतर चुकी कक्षा छह से लेकर आठ तक की पढ़ाई पर विचार करना होगा।                                                                                        5. बंगाल में बलविंदर सिंह के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर आल इंडिया मायनोरिटी बोर्ड ने चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार कर रही है। आप को बता दें कि बलविंदर सिंह मिलिट्री से वालंटियरी रिटायरमेंट लेकर घर आए थे। उसी दौरान बंगाल पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार तो किया ही साथ ही मारपीट भी की. बिना जांच पड़ताल के कई संगीन धाराएं लगा दीं। वहीं इसका विरोध करते हुए आल इंडिया मायनोरिटी बोर्ड के सदस्यों ने सरकार से बंगाल पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

सम्बंधित वीडियो गैलरी