AAP ने की यूपी जोड़ो अभियान की शुरुआत, 1 माह में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Smart News Team, Last updated: Thu, 8th Jul 2021, 4:52 PM IST
आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है. यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी जोड़ो अभियान की शुरुआत भी कर दी है.
आप नेता संजय सिंह ने यूपी जोड़ो अभियान की शुरुआत की

लखनऊ. देश के सबसे बड़े सूबे उत्तप प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने होने वाले हैं. इसके लिए प्रदेश के सभी दल अभी से तैयारी करने में लगे हुए हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी है और अब पार्टी ने प्रदेश में एक अभियान की शुरुआत की है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यूपी जोड़ो अभियान की शुरुआत की है.

आप के इस अभियान में लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला. लखनऊ से शुरू हुए इस अभियान में आज पूर्व राज्य मंत्री दिशा चैम्बर AAP में शामिल हुईं. इसके साथ ही आप ने प्रदेश में एक माह में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. 

वहीं संजय सिंह ने यूपी में योगी सरकार को लेकर कहा- यूपी ने BJP को साल 2014 में 73 और साल 2019 में 64 सीटें दी ऐसे विशाल प्रदेश से एक भी कैबिनेट मंत्री नही बनाया गया है. बल्कि कैबिनेट मंत्री संतोष गंगवार को हटा दिया गया अब यूपी के दलित पिछड़े ब्राह्मण समाज के लोगों को 6 महीनवा चुनावी सम्मान नहीं चाहिए. 

मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद अब यूपी सरकार में भी बढ़ेगा मंत्रिमंडल का दायरा !

यूपी 403 विधानसभा सीटों वाला राज्य है, इस राज्य में हर पार्टी गठबंधन करती है चाहे वो बीजेपी, बसपा या सपा क्यों न हो. दिल्ली के बाद अब आप चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अब पार्टी का वर्चस्व बढ़ाना चाह रही है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें