राकेश टिकैत को स्वतंत्र देव सिंह का जवाब- अल्लाह हु अकबर बोलिए लेकिन भारत माता की जय भी बोलना पड़ेगा
- भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए. जहां पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप अल्लाह हु अकबर बोलिए, लेकिन भारत माता की जय भी बोलना पड़ेगा.

लखनऊ. लखनऊ में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसमें सैकड़ों के तादात में बीजेपी महिला कार्यकर्ता शामिल हुई. साथ ही बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में भाजपा यूपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने इस सभा को संबोधित भी किया. जिसके दौरान उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत का नाम लिए बिना ही उनको निशाने पर लिया. साथ ही कहा कि आप अल्लाह हु अकबर बोलो, लेकिन आपको भारत माता की जय भी बोलना पड़ेगा.
बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र की शुरुआत स्वतंत्र देव सिंह ने किया. इसके साथ महिला मोर्चा कार्यसमिति में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. जिसके दौरान उन्होंने कहा कि आप अल्लाह हु अकबर बोलिए, लेकिन भारत माता की जय भी बोलना पड़ेगा. साथ ही यह भी कहा कि वंदे मातरम बुलवाना है.
दरअसल 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुए किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने वहां उपस्थित लोगों से अल्लाह हु अकबर और हर हर महादेव के नारे लगवाए थे. साथ ही कहा था कि अल्लाह हु अकबर और हर हर महादेव के नारे पहले भी लगते आए है और आगे भी लगते रहेंगे. इसके साथ राकेश टिकैत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी के लोग बांटने का काम करते हैं, दंगे करवाते है.
अन्य खबरें
लखनऊ: ADG लॉ एंड ऑर्डर के पीआरओ ने भाजपा नेता पर राइफल की बट से किया हमला, केस दर्ज
नकली नोट की गड्डियों के साथ पकड़ा गया अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य, लखनऊ में गिरफ्तार