BJP UP अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व CM मुलायम सिंह से की मुलाकात, लिया सेहत का हाल-चाल

MRITYUNJAY CHAUDHARY, Last updated: Mon, 30th Aug 2021, 9:07 PM IST
  • भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
BJP UP अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व CM मुलायम सिंह से की मुलाकात लिया सेहत का हाल-चाल

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली. जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी. वहीं इस मुलाकात के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय मूल्य सिंह जी नेताजी से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.

जन्माष्टमी पर दो लाख लोगों को अपने घर की सौगात, CM योगी बोले- UP में कोई नहीं रहेगा बेघर

बता दें की मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से ठीक नहीं था. बीच में तो वह व्हीलचेयर के सहारे चल रहे थे। फिलहाल उनकी तबियत में अब काफी सुधर हुए है. जिसे देखते हुए आज स्वतन्त्र देव सिंह मुलायम सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे. वहीं मुलायम सिंह हाल ही में कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने भी नहीं पहुंच पाए थे. जिसके चलते बीजेपी और सपा में बहुत बयानबाजी हुई थी.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें