जिलाध्यक्षों की सूची पर BJP हमलावर- ब्राह्मण विरोधी अखिलेश का परशुराम प्रेम झूठा

Smart News Team, Last updated: Tue, 25th Aug 2020, 11:39 PM IST
  • समाजवादी पार्टी की ओर से जारी नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा है.
बीजेपी का तंज, अखिलेश ने किसी भी एक ब्रह्माण को जिलाध्यक्ष लायक नहीं समझा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. विपक्षी दल जहां सत्ताधारी भाजपा पर ब्राह्मण विरोध होने के आरोप लगा रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी उनपर तंज कसने से पीछे नहीं हट रही. हालिया मामला समाजवादी पार्टी के नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट से जुड़ा है जिसे भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मण विरोध करार दे रही है. बीजेपी उत्तर प्रदेश ने ट्वीट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने ट्वीट में कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की. लिस्ट में पार्टी के किसी भी ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष लायक नहीं समझा गया. क्या यही है अखिलेश यादव का ब्राह्मण प्रेम ? आपने हमेशा ब्राह्मणों के प्रति समाज में विद्वेष पैदा किया, कभी ब्राह्मणों के फायदे का नहीं सोचा.

भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची देखकर साफ जाहिर है कि अखिलेश यादव का ब्राह्मणों के प्रति प्रेम सिर्फ एक छलावा है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें