PM मोदी ने बांटा मंत्रालय: UP, बिहार, MP, राजस्थान, झारखंड के मंत्रियों का विभाग

Smart News Team, Last updated: Thu, 8th Jul 2021, 12:19 AM IST
नरेंद्र मोदी सरकार पहले मंत्री परिषद का विस्तार हो गया है. जिसमें मंत्रियों को उनका विभाग देकर उन्हें शपथ भी दिला दी गई है. मोदी सरकार ने कई मंत्रियों को दो मंत्रालय दिए हैं तो कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है. यहां जानें यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड के मंत्रियों को क्या मंत्रालय मिला है.
यूपी से अपना दल (सोनेलाल) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली

लखनऊ. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है. जिसमें यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड सहित कई राज्यों के नेताओं को मंत्री का पद मिला है. हम आपको बताएंगे कि मोदी कैबिनेट में यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड से कितने मंत्री मोदी सरकार ने बनाए हैं. इन पांच राज्य पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश से सात, मध्य प्रदेश से तीन, राजस्थान से दो, बिहार से दो नए मंत्री और झारखंड से एक मंत्री बने हैं.

बिहार के नेता आरके सिंह का प्रमोशन हुआ उनके पास पहले उर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार था) अब उन्हें अलग मंत्रालय दिया गया है. झारखंड से कैबिनेट में अब दो मंत्री हो गए हैं, अर्जुन मुंडा के अन्नपूर्णा देवी को भी मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है.

 इसके साथ ही मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार खटीक को मंत्री के तौर पर केंद्र सरकार में शामिल किया गया है. वहीं यूपी की बात करें तो प्रदेश से सात नए मंत्री बने हैं जिसमें अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, भानु प्रताप वर्मा, पंकज चौधरी, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय मिश्र टेनी का नाम मोदी के मंत्रिमंडल में है.

यूपी के मंत्रियों का विभाग

अनुप्रिया पटेल - वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

एसपी सिंह बघेल- कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री

भानु प्रताप वर्मा- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री

पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

कौशल किशोर- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

बीएल वर्मा- उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

अजय मिश्र टेनी- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

मोदी कैबिनेट: राजस्थान के भूपेंद्र यादव, अश्निवी वैष्णव नए केंद्रीय मंत्री बने

मध्य प्रदेश के मंत्रियों का विभाग

ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री

वीरेंद्र कुमार खटीक- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

राजस्थान के मंत्रियों का विभाग

भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्री

अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

झारखंड के मंत्रियों का विभाग

अन्नपूर्णा देवी- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

बिहार के मंत्रियों का विभाग

पशुपति पारस - खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री

आरसीपी सिंह- इस्पात मंत्री

आरके सिंह - विद्युत मंत्री, और ऊर्जा मंत्री

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें