विरोध के बाद शुरू हुआ लखनऊ गांधी वार्ड में सफाई का काम, लोगों का गुस्सा शांत

Komal Sultaniya, Last updated: Mon, 7th Feb 2022, 6:34 PM IST
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महात्मा गांधी वार्ड के नागरिकों की नगर निगम मुख्यालय में कूड़े के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी रंग लाई. नगर निगम के इंस्पेक्टर कर्मचारियों के साथ सुबह 7:00 बजे ही क्षेत्र में डट गए. लोगों के घरों से कूड़ा उठवाने लगे. 
विरोध के बाद शुरू हुआ लखनऊ गांधी वार्ड में सफाई का काम, लोगों का गुस्सा शांत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महात्मा गांधी वार्ड के नागरिकों की नगर निगम मुख्यालय में कूड़े के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी रंग लाई. नगर निगम के इंस्पेक्टर कर्मचारियों के साथ सुबह 7:00 बजे ही क्षेत्र में डट गए. लोगों के घरों से कूड़ा उठवाने लगे. पड़ाव स्थल से भी कूड़ा उठने लगा. 10:00 बजे तक काफी साफ सफाई हो गई. जिससे स्थानीय निवासियों ने नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन का इरादा त्याग दिया.

बतादें कि, बीते कई दिनों से शहर के कई इलाकों में साफ सफाई नहीं हो पा रही है. गंदगी की वजह से लोग परेशान हैं. यहां तक कि पार्षदों को भी साफ सफाई के लिए जूझना पड़ रहा है. जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है. महात्मा गांधी वार्ड के हुसैनगंज व आसपास के इलाकों के नागरिकों ने गंदगी के चलते सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी. लोग कूड़े के साथ नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करने की तैयारी किए थे लेकिन इसकी जानकारी नगर निगम को मिल गई. 

Vastu Tips: बिना तोड़फोड़ किए सुधारे घर का वास्तु, इन उपायों से दूर होंगे सभी दोष

जिससे सोमवार की सुबह ही इंस्पेक्टर ने सफाई कर्मियों के साथ यहां काम शुरू करा दिया. करीब 4 घंटे में लोगों के घरों का कूड़ा एकत्र कर लिया गया. पड़ाव स्थलों से भी गाड़ियों से कूड़ा उठने लगा. स्थानीय निवासी इससे खुश हो गए और लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया.

क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी ने बताया हिंदुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया. जिससे इंस्पेक्टर और सफाई कर्मचारी सक्रिय हुए. सुबह ही साफ सफाई करने पहुंच गए. पार्षद ने कहा कि लगभग 50% साफ सफाई का काम हो गया है. कर्मचारियों व इंस्पेक्टर ने बताया है कि मंगलवार तक पूरे इलाके की साफ-सफाई दुरुस्त कर दी जाएगी.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें