CM योगी का ऑर्गेनिक खेती पर जोर, ड्रैगन फ्रूट महोत्सव का भी होगा आयोजन

Smart News Team, Last updated: Wed, 10th Feb 2021, 6:34 PM IST
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक कर कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तर्ज पर प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट महोत्सव के आयोजन की भी बात कही.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक कर कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती में काफी संभावनाएं हैं और इससे प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में काफी मदद मिलेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तर्ज पर प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट महोत्सव के आयोजन की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट तथा ब्लैक राइस की खेती ने देश और दुनिया को नया सन्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त लोग ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी मण्डलों में ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद प्रमाणित करने वाली लैब बनाने का काम तेजी से किया जाए.

'जेम' पोर्टल से होगा वेंडर्स का चयन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने खरीदे गए धान के सुरक्षित भण्डारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि साल 2021-22 में गेहूं को खरीदने की सभी तैयारियां वक्त पर हो जाएं.

लखनऊ में जाम से नाराज हुई सरकार, अब सड़क किनारे इवेंट बंद

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि जिन मण्डलों में यूनिवर्सिटी नहीं है वहां पीपीपी मोड पर विश्वविद्यालय की स्थापना हो. उन्होंने प्रदेश में बनने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस एवं फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट को सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित करने की बात कही.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें