UP में अब कंडक्टर भर्ती के लिए कंप्यूटर नॉलेज होना अनिवार्य

Smart News Team, Last updated: Sun, 14th Feb 2021, 10:24 PM IST
उत्तर प्रदेश में अब बस कंडक्टर की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी होगा. इसके अलावा मृतक आश्रितों के लिए ट्रिपल सी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा. प्रदेश में जल्द ही डेढ़ हजार पदों के लिए सीधी भर्ती निकलेगी.
यूपी रोडवेज में कंडक्टर की भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर नॉलेज होना अनिवार्य होगा.

लखनऊ. यूपी रोडवेज में अब बस कंडक्टर बनने के लिए कंप्यूटर की नॉलेज जरूरी होगी. तभी अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में परिचालक के पद पर भर्ती हो सकेंगे. इसके अलावा मृतक कर्मचारी के आश्रितों को नौकरी के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक होगा. संविदा या सीधी भर्ती अथवा मृतक आश्रित के लिए ट्रिपल सी प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है.

आपको बता दें कि अभी तक परिवहन निगम में संविदा और नियमित भर्ती में इंटर पास और आईटीआई डिप्लोमा करने वालों की नियुक्ति होती थी. दिसंबर 2020 में बोर्ड ने बस परिचालक भर्ती की अर्हता में बदलाव करने का निर्णय लिया था. इस संबंध में प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को इसके लिए दिशा निर्देश भेजे गए है. गौरतलब है कि अब से प्रदेश के बस अड्डों पर अत्याधुनिक हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए यात्रियों के टिकट काटे जाएंगे. यह निगम मुख्यालय के सर्वर से लिंक होगा. ऐसे में इलेक्ट्रिक टिकटिंग मशीन को चलाने के लिए कंप्यूटर की जानकारी जरूरी होगी.

विधायकों ने ली आईपैड की ट्रेनिंग, 18 को पेपरलेस विधानमंडल सत्र में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि डेढ़ हजार बस कंडक्टरों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे में कंप्यूटर ज्ञान का सीसीसी प्रमाण पत्र के लिए अभ्यार्थी अभी से तैयारी शुरू कर दें. इसके अलावा 486 मृतक आश्रितों की भी ट्रिपल सी प्रमाण पत्र होने पर भर्ती की जाएगी.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें