प्रियंका गांधी का मौन व्रत खत्म, 2022 के चुनाव पर कांग्रेस की बैठकों का दौर शुरू

Smart News Team, Last updated: Fri, 16th Jul 2021, 8:09 PM IST
  • लखनऊ के तीन दिनों के दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. इससे पहले लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी योगी सरकार के खिलाफ मौन व्रत पर बैठ गई थीं. हालांकि बाद में उन्होंने व्रत तोड़ दिया और प्रदेश में लोकतंत्र की खराब दशा को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
तीन दिनों के लखनऊ दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक करते हुए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है. योगी सरकार में लोकतंत्र की हत्या, कानून व्यवस्था की खराब दशा को लेकर मौन व्रत धारण करने वाली कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने मौन तोड़ दिया है. बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपनी तीन दिवसीय लखनऊ दौरे के पहले दिन ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. बैठकों का यह दौर तीन दिन तक चलेगा.

बता दें कि तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर मौन व्रत पर बैठ गई थीं. इसके बाद प्रियंका गांधी और उनके साथ विरोध में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए वहां से हटाने की कोशिश की. लेकिन प्रियंका गांधी ने पुलिस अधिकारियों को पर्ची दिखाई जिसमें लिखा था कि कोरोना पंचायत चुनाव के दौरान भी था. इसके बाद मौन व्रत को खत्म कर दिया गया. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी पूरे 18 महीने बाद लखनऊ आई हैं. इससे पहले वह दिसंबर 2019 में लखनऊ आई थीं.

 

कांग्रेस नेताओ और पार्टी कार्यकर्ताओं संग चर्चा करती प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मौन व्रत खत्म करने के बाद जनता को धन्यवाद किया. साथ ही लोगों को हुई असुविधा के लिए उनसे माफी मांगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में संविधान नष्ट किया जा रहा है इसलिए मौन व्रत धारण किया. प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है. यूपी में विकासवाद पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि यह कैसा विकासवाद है. कांग्रेस नेता ने कहा लोकतंत्र पर जो वार हो रहा वो कोई नई बात नहीं है. पिछले तीन साल से चल रहा है. हम लोकतंत्र बचाने आए हैं और जनता के पक्ष में बोलने आए हैं.

कार्यकर्ताओंं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने तीन दिनों के दौरे के दौरान लखनऊ मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. मालूम हो कि 2022 का चुनाव कैसा जीता जाए इसका हल निकालना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी मिशन 2022 की रणनीति तय करने को लेकर लखनऊ पहुंची हैं.

प्रियंका गांधी ने मौन धारण में लखनऊ पुलिस से कहा-COVID तो पंचायत चुनाव में भी था

18 महीने बाद लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस UP प्रभारी प्रियंका गांधी मौन व्रत पर बैठीं

 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने तीन दिनों के दौरे के दौरान लखनऊ मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. बैठक में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. मालूम हो कि 2022 का चुनाव कैसा जीता जाए इसका हल निकालना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी मिशन 2022 की रणनीति तय करने को लेकर लखनऊ पहुंची हैं.

प्रियंका गांधी ने मौन धारण में लखनऊ पुलिस से कहा-COVID तो पंचायत चुनाव में भी था

18 महीने बाद लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस UP प्रभारी प्रियंका गांधी मौन व्रत पर बैठीं

|#+|

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें