प्रियंका गांधी आज से लखनऊ दौरे पर, UP चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर होगी चर्चा

Ankul Kaushik, Last updated: Thu, 9th Sep 2021, 11:11 AM IST
  • कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज 9 सितंबर को लखनऊ आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहीं प्रियंका गांधी लखनऊ में कांग्रेस की बैठक में यूपी चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगी. इसके साथ ही मिशन 2022 के लिए टिकट बंटवारे पर भी चर्चा होगी.
आज लखनऊ आएंगी कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, (फाइल फोटो)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर गुरुवार शाम को पहुंच रही हैं और वह 10 सितंबर को लखनऊ में यूपी चुनाव के लिए एक बैठक भी करेंगी. कांग्रेस की सलाहकार समिति की बैठक में पूर्व सांसदों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों व पूर्व विधायकों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही कांग्रेस के यूपी प्रमुख अजय कुमार लल्लू भी शामिल रहेंगे. शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस की इस बैठक में यूपी चुनाव के लिए 100 सीटों पर प्रत्याशियों के लिए चर्चा हो सकती है. इस 100 सीटों में से 40 सीटों पर फैसला लगभग हो चुका है और कांग्रेस की पहले राउंड की बैठक में इन सीटों पर मुहर लग जाएगी. यूपी में कांग्रेस पार्टी की पूरी कमान प्रियंका गांधी के कंधो पर है अब देखना ये है कि प्रियंका कांग्रेस की नैया पार लगा पाएंगी या नहीं.

यूपी चुनाव के लिए पहले राउंड की बैठक में जिन प्रत्याशियों के नाम पर महुर लगेगी उन प्रत्याशियों में पूर्व विधायक, सांसद, मौजूदा विधायक या चुनावों में नंबर दो पर आने वाले प्रत्याशी शामिल हैं. वहीं लखनऊ दौरे पर आ रहीं प्रियंका यूपी चुनाव के लिए भी कांग्रेस पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी. इसके साथ ही संगठन के नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगी.

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू बोले- बिना गठबंधन सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे

पार्टी के सूत्रों के अनुसार प्रियंका के दौरे के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार को अंतिम रूप भी दिया जाएगा और प्रियंका ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे कांग्रेस के अभियानों की समीक्षा के लिए जिला पार्टी पदाधिकारियों से भी मिल सकती हैं. लखनऊ में पार्टी की बैठक करने के बाद प्रियंका रायबरेली का भी दौरा करेंगी. प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के कुछ गांवों में जा सकती हैं.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें