प्रियंका गांधी फिर पहुंचीं लखनऊ, चुनाव में महिलाओं को टिकट बंटवारे में 33% दे सकती हैं आरक्षण
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर से लखनऊ पहुंच रही हैं. यूपी मिशन की तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिलाओं को चुनाव टिकट बंटवारे में 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकती हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. यूपी मिशन के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर लखनऊ पहुंच गई हैं. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि 2022 का चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. प्रियंका गांधी मंगलवार को लखनऊ पहुंच रही हैं. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में प्रियंका गांधी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर सकती हैं.
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से यूपी मिशन में जीत पाने की तैयारियों में लगी हैं. प्रियंका गांधी की वाराणसी जैसी रैली उनके ससुराल मुरादाबाद में भी आयोजित की जा सकती है. कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी की राज्य में छह रैलियां आयोजित की जानी हैं. प्रस्तावित रैलियों में मेरठ और मुरादाबाद भी शामिल हैं.
हवाई चप्पल वालों को जहाज से सफर कराने का था वादा, अब सड़क पर भी मुश्किल: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नवरात्रि में शंखनाद किया था. वाराणसी की रैली में उन्होनें जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था. जिसमें उन्होनें लखीमपुर खीरी और गोरखपुर प्रकरण के अलावा कृषि कानून के मुद्दों पर योगी सरकार पर निशाना साधा था. बता दें कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मूल रूप से मुरादाबाद से हैं. प्रियंका गांधी की मुरादाबाद की रैली की तारीख अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि वह मुरादाबाद में भी दम-खम दिखा सकती हैं.
अन्य खबरें
यूपी BJP का प्रियंका गांधी पर तंज, कार्टून शेयर कर लिखा- रखे व्रत, लगाए जयकारे...
प्रियंका गांधी के खिलाफ लखीमपुर खीरी में पोस्टर- खून से भरा है दामन तुम्हारा…
प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी रवाना, मारे गए किसानों के अंतिम अरदास में शामिल होंगी
प्रियंका गांधी आगे बढ़ रहीं, पीछे से कांग्रेसी खिसक रहे, पूर्व MP राजाराम पाल सपा में