हिरासत में प्रियंका गांधी बोलीं- UP के लिए आवाज उठाने में मायावती, अखिलेश नाकाम रहे
- कांग्रेस महासचिव को सोमवार की तड़के सुबह यूपी पुलिस ने सीतापुर से अरेस्ट किया था. जिसके बाद प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यूपी के लिए आवाज उठाने में नाकाम रहे हैं.

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है. यूपी पुलिस के हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि अखिलेश और मायावती उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवाज उठाने में नाकाम रहे हैं. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि चाहे हाथरस की घटना हो या लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत सिर्फ कांग्रेस ही थी जिसने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई. प्रियंका गांधी रविवार की रात को लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकली थीं. जिस दौरान उन्हें यूपी पुलिस ने सीतापुर से हिरासत में ले लिया था.
प्रियंका गांधी ने सोमवार को पुलिस हिरासत में सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा अखिलेश यादव और मायावती कहां है? पिछले दो सालों में चाहे हाथरस की घटना हो या लखीमपुर खीरी की, केवल कांग्रेस ने यूपी के मुद्दों को उठाया है. प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने सोमवार की सुबह सीतापुर से हिरासत मे लिया था. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस का आरोप है कि प्रियंका गांधी को बिना वारंट के हिरासत में लिया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसपर जवाब दिया है कि लखीमपुर की स्थिति अशांत थी जिसके कारण प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया.
लखीमपुर खीरी में मचे बवाल के बीच प्रियंका गांधी का कमरे में झाड़ू लगाते Video Viral
कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लिए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका गांधी एक कमरे में झाड़ू लगाते हुए दिख रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा था वह उसी कमरे में झाड़ू लगा रही थी. जिसके बाद जानकारी मिली कि प्रियंका गांधी अनशन पर बैठ गई हैं. उनका कहना है कि जबतक वह किसानों से नहीं मिल लेती वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगी.
अन्य खबरें
लखीमपुर खीरी: अखिलेश, प्रियंका, शिवपाल, जयंत, संजय सिंह अरेस्ट, सतीश चंद्र मिश्रा नजरबंद
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची लखीमपुर , मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगी
10 अक्टूबर से प्रियंका गांधी करेगी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार की शुरुआत