प्रियंका गांधी का 10 सितंबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, कई अहम बैठकों में होंगी शामिल

Nawab Ali, Last updated: Thu, 9th Sep 2021, 5:05 PM IST
  • कांग्रेस महासचिव व प्रियंका गांधी आज तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं. लखनऊ पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश आगामी चुनाव को लेकर कई बैठकों में शामिल होंगी. ईसके साथ ही प्रियंका गांधी प्रदेश में चलने वाले कांग्रेस अभियानों की भी चर्चा करेंगी.
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा. (फोटो प्रियंका गांधी फेसबुक)

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रही है. प्रियंका गांधी का यह दौरा अगामी 2022 चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है. प्रियंका गांधी लखनऊ में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का जायजा भी लेंगी. प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल हाउस में ठहरेंगी और 10 सितंबर से अपना दौरा शुरू करेंगी. लखनऊ में प्रियका गांधी सलाहकार कमेटी और चुनाव समिति के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगी और चुनाव रणनीति को लेकर कई बड़े फैसले ले सकती है. 

उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे पर चुनाव प्रत्याशियों को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. हाल ही में खबर आई थी कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपने 40 से ज्यादा प्रत्याशियों की सूची तैयार कर दी है. प्रियंका गांधी ने इन प्रत्याशियों से फोन पर बात भी की थी. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का 'हर गांव कांग्रेस' अभियान चल रहा है जिसके लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी थी. अभियान को लेकर प्रियंका गांधी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगी.

बुजुर्ग सिख को डंडों से पीटने का वीडियो वायरल, जमीन में गिराकर भरे पानी में घसीटा, फोन तोड़ा

इसके आलावा प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश की ग्राम सभाओं के अध्यक्षों के साथ भी मीटिंग करेंगी. प्रियंका गांधी ने ग्राम सभाओं में 8134 अध्यक्षों की नियुक्ति की थी और उनके साथ ही 1 लाख  70 हजार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी लेंगी. प्रयंका गांधी ने सभी पदाध्कारियों को यूपी चुनाव से पहले ही संगाहन को मजबूत करने का टास्क दिया हुआ है. प्रियंका गांधी के तीन दिवसीय दौरे में कई महत्वपूर्ण बैठकों के साथ ही चुनाव की रणनीति और सनागाथान को लेकर भी बैठकें होंगी.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें