प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, किसानों को लेकर की ये मांग

Smart News Team, Last updated: Mon, 21st Jun 2021, 5:39 PM IST
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की. साथ ही उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा गेंहू क्रय को लेकर भी मांग की.
प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यानाथ को लिखा पत्र, किसानों को लेकर की ये मांग

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिया. उस पत्र में प्रियंका ने यूपी के किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है. साथ ही उन्होंने गेंहू खरीद की समस्या को दूर करने के लिए भी सीएम योगी से मांग की हैं. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने क्रय केंद्रों पर 15 जुलाई तक किसानों के गेंहू खरीद की गारंटी की मांग की हैं. 

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने सभी क्रय केंद्रों पर गेंहू खरीद की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग की हैं. जिससे किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए जगह जगह भटकना नहीं पड़े. इसी तरह प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि एक किसान से एक बार मे अधिकतम 30 या 50 कुंतल गेंहू खरीदा जा रहा है. जिससे किसान बहुत परेशान है. इसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर किसानों से अधिकतम गेंहू की खरीद की जाए. 

UP अनलॉक: आज से खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, जानें किन-किन चीजों में राहत

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि 1 अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरू हुई, लेकिन कोरोना महामारी के कारण क्रय केंद्रों पर ताला लग गया है. वहीं जब किसानों का गेंहू क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे उसी समय खरीद को कम करके आधा कर दिया गया. जिसके चलते एक किसान से 30 से 50 कुंतल की गेंहू खरीदा जा रहा है. साथ ही उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अपने कहा था कि हम अंतिम किसान तक गेंहू खरीद की सुविधा देंगे, लेकिन कई गांवों में क्रय केंद्र बन्द हो गए है. जिससे किसान दूर मंडियों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें