रविवार को यूपी में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, ये है पूरा कार्यक्रम शेड्यूल
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ 12 सितंबर को रायबरेली दो दिन के दौरे पर जाएगीं. जिसे देखते हुए प्रियंका गांधी के 12 सितंबर का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिसके अनुसार पूर्व विधायक के साथ बैठक के साथ आम नागरिकों से मुलाकात करेंगी. प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रायबरेली जा रही है.

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12 सितंबर को अपनी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंच रही हैं. रायबरेली में प्रियंका गांधी का 12 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया है. जिसके अनुसार प्रियंका गांधी लखनऊ से सुबह 8 बजे रायबरेली के लिए रवाना होंगी. जहां पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. फिलहाल प्रियंका गांधी लखनऊ में है. जहां पर उन्होंने जोनवार बैठके की है. वहीं वह शाम को यूपी उपाध्यक्षों और मीडिया विभाग से मुलाकात भी करेंगी.
रायबरेली में प्रियंका गांधी के संसोधित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से वह जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी. यह बैठक 11:45 तक चलेगी. उसके बाद वह 12:15 तक शहर कांग्रेस कमेटी एयर वार्ड अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी. इसके साथ ही वह फ्रंटल और विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ 12:15 से 12:45 तक बैठक करेंगी.
यूपी चुनाव: BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने किया बूथ विजय अभियान शुरू, बोले- बूथ जीता तो इलेक्शन जीता
इनके साथ बैठक होने के बाद प्रियंका गांधी 12:45 से 1:15 तक पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगी. दोपहर की सभी बैठकों को निपटाने के बाद प्रियंका गांधी 1:30 से 2:30 तक लंच करेंगी. फिर उसके बाद पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी के साथ बैठक करेंगी. पूर्व विधायक के साथ बैठक के बाद वह 3 से 3:30 बजे तक जिला पंचायत सदस्यों के साथ मीटिंग करेंगी.
इसके बाद वह वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक करेंगी. उसके बाद वह 5 बजे से आम नागरिकों से मुलाकात करेंगी. इतना ही नहीं वह रात 8 बजे से सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करेंगी. वहीं वह उद्योग, जेसीसी, रोटरी क्लब, आईएमए, रायबरेली क्लब और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी मीटिंग करेंगी.
अन्य खबरें
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी लखनऊ के MP-MLA कोर्ट में नहीं हुआ पेश, 29 सितंबर को होगी सुनवाई
लखनऊ से शिक्षकों को लेकर आ रही वैन ट्रक की भिड़ंत, सात घायल, दो की हालत गंभीर
लखनऊ में अस्पतालों के बाहर से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ने दिए नगर निगम और LDA को निर्देश
प्रियंका गांधी का 10 सितंबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, कई अहम बैठकों में होंगी शामिल