लाइव ब्लॉग

किसान आंदोलन LIVE: कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाताओं की भूख हड़ताल आज

Smart News Team, Last updated: 14/12/2020 06:09 PM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ आज हजारों की संख्या में किसान एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
कृषि कानूनों के खिलाफ आज हजारों की संख्या में किसान एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.

लखनऊ. केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. किसान आंदोलन का सोमवार यानी आज 19 वां दिन है. किसान संगठनों ने आज देशभर में एक दिन के लिए राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का आह्वान किया है. आज हजारों की संख्या में किसान एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. नए किसान काननों के खिलाफ ‘भारत बंद’ के बाद किसानों का आज दूसरा देशव्यापी प्रदर्शन है. किसानों का 'भूख हड़ताल' आंदोलन आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा. आज 40 किसान संगठनों के नेता भूख हड़ताल पर है. 

14/12/2020 06:09 PM IST

नए किसान कानून का विरोध प्रदर्शन करने पर सपा कार्यकर्त्ता गिरफ्तार

प्रयागराज में किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमे स्थानीय नेता रजनीश भारती के साथ अन्य सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया

14/12/2020 05:36 PM IST

एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठे किसानो ने उपवास तोड़ा

नए कृषि कानून के खिलाफ सिंधु बॉर्डर पर एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने अपना उपवास खत्म कर दिया है.

14/12/2020 04:59 PM IST

किसानो को खालिस्तानी कहना निंदनीय- सुभासपा

वाराणसी. सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने सारनाथ में नए किसान कानून का विरोध करते हुए कहा कि हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानो को भाजपा नेताओं द्वारा खलीउस्तनि कहना निंदनीय है.

14/12/2020 04:48 PM IST

किसान आंदोलन के समर्थन सपा नेता नजरबंद

वाराणसी में खनुवान गांव के सपा नेता रामकिशन यादव के नेतृत्व में जा रहे दर्जनों सपाइयों को वाराणसी पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर चोलापुर थाने में नजरबंद कर दिया. उसके बाद थाने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सर्कार के विरोध में नारेबाजी की.

14/12/2020 03:32 PM IST

लखनऊ: सपा कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने लखनऊ के लखी दरवाजे के पास नए कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. जिन्हे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया.

14/12/2020 02:01 PM IST

वाराणसी में आप कार्यकर्ता ने रखा उपवास

कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओंं ने एक दिन का उपवास रखा है.

14/12/2020 01:35 PM IST

वाराणसी में सपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी में सपा नेता सुजीत सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व नगर अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

14/12/2020 01:28 PM IST

लखनऊ में सपा जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सपाई

लखनऊ में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता. इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई.

14/12/2020 01:21 PM IST

मेरठ में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को पुलिस ने नजरबंद किया

मेरठ के थाना दिल्ली गेट पुलिस द्वारा पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को घर में नजरबंद किया गया.

14/12/2020 01:17 PM IST

वाराणसी में किसानों के समर्थन में विभिन्न दलों के लोगों ने दिया धरना

वाराणसी के कचहरी में अम्बेडकर चौराहा पर विभिन्न दलों के लोगों ने किसान आंदोलन समर्थन में धरना दिया. 

14/12/2020 01:08 PM IST

मेरठ कलेक्ट्रेट पर किसानों के समर्थन में पहुंचे वकील

मेरठ कलेक्ट्रेट पर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए वकील पहुंचे. वकीलों ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए.  

14/12/2020 12:57 PM IST

मेरठ कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना

कृषि कानूनों के विरोध में मेरठ कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता.

14/12/2020 12:41 PM IST

वाराणसी में किसानों के समर्थन में समाजसेवी मौन सत्याग्रह पर 

वाराणसी में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजसेवी प्रवीण कुमार अस्सी घाट स्थित गंगा में मौन सत्याग्रह करते हुए.

14/12/2020 12:39 PM IST

लखनऊ में पुलिस फोर्स तैनात 

लखनऊ में किसानो आंदोलन को देखते हुए पुलिस बल तैनात की गई है. अभी तक स्थिति शांति पूर्ण है. 

14/12/2020 12:14 PM IST

मेरठ कमिश्नरी पर सपा नेता पुलिस हिरासत में

मेरठ कमिश्नरी पर किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

14/12/2020 11:50 AM IST

वाराणसी में सपा नेता नजरबंद 

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सपा नेता आज प्रदर्शन करने वाले है, उससे पहले सपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल को पुलिस द्वारा उनके आवास पर नजरबंद कर लिया गया है.

14/12/2020 11:48 AM IST

मेरठ के सांसद के राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर तैनात पुलिस कर्मी

किसानों के भूख हड़ताल आंदोलन को देखते हुए मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर पर तैनात पुलिस कर्मी.

14/12/2020 11:24 AM IST

सरकार की गलत नीतियों की वजह से भूखा बैठना पड़ रहा है: किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष मनजीत ने कहा कि हम सरकार को भूख हड़ताल से संदेश देना चाहते हैं कि जो अन्नदाता देश का पेट भरता है उसको आज आपकी गलत नीतियों की वजह से भूखा बैठना पड़ रहा है. 

14/12/2020 11:07 AM IST

किसान नेता भूख हड़ताल पर बैठे