चमत्कार! सांप को जिंदा निगल गई मछली, वीडियो देखकर भी लोगों को नहीं हो रहा भरोसा

Atul Gupta, Last updated: Wed, 17th Nov 2021, 11:24 PM IST
  • सांप को तो आपने कई बार किसी जानवर को जिंदा निकलते देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी मछली को देखा है जो सांप को ही जिंदा निगल जाए. इस वीडियो में एक मीटर लंबे सांप को मछली जिंदा निकल रही है.
सांप को जिंदा निगल गई मछली (फोटो- सोशल मीडिया)

लखनऊ: सांप को शिकार करते तो आपने कई बार देखा होगा. लेकिन क्या कभी किसी मछली को सांप का शिकार करते देखा है? आप कहेंगे क्या मजाक है? भला मछली भी कभी सांप का शिकार कर सकती है. लेकिन कहते हैं ना कि कलयुग है, यहां कभी हिरण को शेर का शिकार करते हुए भी देख लें तो आश्चर्य नहीं कीजिएगा. बहरहाल हम आपको वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें मछली ने सांप का शिकार किया. शिकार भी ऐसा जैसा अजगर सांप करता है यानी जिंदा निगल जाता है. ऐसे ही ये मछली इतने बड़े सांप को जिंदा निगल जाती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पहली नजर में तो ऐसा दिख रहा है जैसे सांप जानबूझकर मछली के मुंह में घुस रहा है. पहले के दस सैकेंड तो आपके ये लगेगा के ये सांप मछली को अंदर से खा रहा है लेकिन ऐसा है नहीं, मछली ही सांप को खा रही है. सांप निकलने की कोशिश करता है लेकिन मछली के जबड़ों की पकड़ उसे दो इंच से ज्यादा बाहर नहीं आने देती और फिर उसे अपने अंदर निकल जाती है. धीरे धीरे सांप का आधा और फिर पूरा शरीर मछली के मुंह से होता हुआ उसके पेट में समा जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जहां इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं साथ ही लोगों के लिए ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ये संभल कैसे है?

एक यूजर ने लिखा कि क्या जो मेरी आंखें देख रही है वो सही है? क्या ये सचमुच संभव है कि एक मछली एक बड़े से सांप को खा जाए? आप भी इस वीडियो को देखें और हमें कमेंट कर बताएं कि क्या आपने कभी ऐसा पहले कभी देखा या सुना है?

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें