शहर एक कीमत अलग, लखनऊ में 10- 15 किलोमीटर के दायरे में बदल रहे खाद्य सामग्रियों के दाम

Smart News Team, Last updated: Thu, 15th Jul 2021, 2:32 PM IST
लखनऊ में 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में खाद्य सामग्रियों के दाम अलग-अलग है. हिंदुस्तान की पड़ताल में लखनऊ में मुनाफाखोरी की बात सामने आई.फतेहगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, डालीगंज और आलमबाग के फुटकर बाजार में दुकानदारों की मनमानी के कारण तेल और रिफाइंड की कीमतों में 10-15 रुपये प्रतिलीटर का अंतर है.
लखनऊ में दुकानदारों द्वारा मुनाफाखोरी की जा रही है.

लखनऊ. देश में जहां महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है वहीं, राजधानी लखनऊ से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, राजधानी में 10 किलोमीटर के दायरे में ही रिफाइंड और तेल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम बदल जाते हैं. फतेहगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, डालीगंज और आलमबाग के फुटकर बाजार में दुकानदारों की मनमानी के चलते तेल और रिफाइंड की कीमतों में 10-15 रुपये प्रतिलीटर का अंतर है. एक ही वस्तु का अलग-अलग दाम होने से ग्राहक काफी परेशान हैं. लेकिन प्रशासन द्वारा इन मुनाफाखोर दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों थोक बाजार में रिफाइंड, सरसों तेल और दाल के दामों में कुछ कमी देखने को मिली है लेकिन इंदिरानगर, गोमतीनगर के ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है. लोगों को मजबूरन महंगा सामान खरीदना पड़ रहा है.जानकारी के अनुसार फतेहगंज फुटकर बाजार में फॉर्चून रिफाइंड 145 रुपये प्रतिलीटर है जबकि 10 किलोमीटर दूर इंदिरानगर में यह 160 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है. इसी तरह आलमबाग में सरसों का तेल 150 रुपये लीटर बिक रहा है तो 15 किलोमीटर दूर गोमतीनगर में इसकी कीमत 160 रुपये प्रतिलीटर है. इसके अलावा अरहर दाल, उड़द, मूंग, चना दाल आदि में भी 5 से 15 रुपये प्रतिकिलो का अंतर है.

सर्राफा बाजार 15 जुलाई रेट: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, प्रयागराज में सोना महंगा, चांदी के भाव गिरे

लखनऊ दाल राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने हिंदुस्तान को बताया कि थोक बाजार में दाल और तेल के दाम गिरे हैं. मौजूदा समय में 15 लीटर सरसों के तेल के पीपे की कीमत 2350 रुपये है. वहीं 15 लीटर रिफाइंड के पीपे का दाम 2100 रुपये है. इसके अलावा अरहर दाल 92 रुपये प्रतिकिलो, उड़द 110 रुपये प्रतिकिलो, मूंग दाल 94 रुपये प्रतिकिलो, चना दाल 62 रुपये प्रतिकिलो और मंसूर की दाल 72 रुपये प्रतिकिलो है.

फुटकर बाजारों में खाद्य सामग्रियों के दाम

खाद्य सामग्री आलमबाग फतेहगंज डालीगंज इंदिरानगर गोमतीनगर

सरसों तेल         150         150        155       160        160

रिफाइंड फार्चून  150        145        150       160        160

अरहर दाल          96          93          92          95          96

उरद दाल           120        120         130         130       140

मूंग दाल            100         110         100         110      110

चना दाल             70           65           75           75         70

मंसूर दाल            75            75          90            85         80

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें