पूर्व CM कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, CM योगी साथ जाएंगे अलीगढ़

Smart News Team, Last updated: Sun, 22nd Aug 2021, 1:37 PM IST
  • उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और भाजपा नेता कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश सहित देश में शोक की लहर है. यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में होगा. वहीं इनके अंतिम संस्कार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ आएंगे.
बुलंदशहर के नरौरा में होगा UP के पूर्व CM कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में अंतिम सांस ली. पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त सोम को बुलंदशहर के नरौरा के गांगा किनारे पर होगा. अंतिम संस्कार से पहले पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अतरौली भी जाएगा. इनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ जाएंगे. सीएम योगी पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ अलीगढ़ जाएंगे और सीएम योगी रात में अलीगढ़ में ही रुकेंगे.

कल्याण सिंह के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए कई नेता आए. वहीं सीएम योगी ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया. सीएम योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर मीडिया से बात करते हुए कहा- पूर्व सीएम कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे. उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली. हम सभी दुखी है और मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं. प्रदेश में तीन दिन का शोक है, इसके साथ ही 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें.

कल्याण सिंह के निधन पर UP में 3 दिन का शोक, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लखनऊ में कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे. पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- हमने एक सामर्थ्यवान नेता खोया है. मैं भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें. प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें