सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, SSC ने जारी किया कैलेंडर, जानें सभी एग्जाम का डेट

Indrajeet kumar, Last updated: Sun, 19th Dec 2021, 3:38 PM IST
  • सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नए साल में होने वाले परीक्षाओं की तारीख के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी दिया है. एसएससी ने साल 2021-22 में होने वाले एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत सभी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है.
SSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

लखनऊ. SSC Exam calendar 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आने वाले साल के लिए एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है देश भर से लाखों की तादाद में युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं एसएससी ने 2020-21 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है

इस कैलेंडर में एसएससी के तहत होने वाले सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है. जिसमें एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस, एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत कई अन्य पोस्ट शामिल है. इस कैलेंडर में संभावित परीक्षा तारीखों की सूचना दी गई है. जारी कैलेंडर के अनुसार 2021 की 3 बड़ी भर्तियों सीजीएल एमटीएस और सीएचएसएल का नोटिफिकेशन दिसंबर 2021 से मार्च 2022 में आएगा.

डायरेक्ट लिंक से कैलेंडर डॉउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

एसएससी के तहत होने वाले 15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

1- एसएससी सीजीएल 2021 का नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा. जबकि 23 जनवरी तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे. सीजीएल टियर-1 की परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी.

2- एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा.  इसके लिए 7 मार्च 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे. एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा मई 2022 में होगी.

3- एसएससी एमटीएस (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा. 30 अप्रैल 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे. जून 2022 में टियर-1 परीक्षा होगी.

4- एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा. इसके लिए 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे. वहीं जुलाई 2022 में परीक्षा होगी.

5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा. इसके लिए 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे. सितंबर 2022 में परीक्षा होगी.

6- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा और अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी.

7- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा. नवंबर 2022 में परीक्षा होगी.

8- दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा. इन पदों के लिए 13 सितंबर 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे. परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी.

9- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा. दिसंबर 2022 में एग्जाम होगा.

10- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी.

11- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी.

12- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा. आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे. टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में होगी.

13- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी.

14- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव (महिला, पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा. आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे. परीक्षा मई 2023 में होगी.

15- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा. इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे. जून 2023 में परीक्षा होगी.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें