हाथरस कांड पीड़िता के लिए दिल्ली वाल्मीकि मंदिर में पूजा, प्रियंका गांधी पहुंची

Smart News Team, Last updated: Fri, 2nd Oct 2020, 5:55 PM IST
  • हाथरस गैंगरेप पीड़िता के लिए दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए की पूजा.
हाथरस कांड: दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर की प्रार्थना सभा में पहुंची प्रियंका गांधी

दिल्ली. हाथरस गैंगरेप कांड में पीड़िता के लिए दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर की प्रार्थना सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची. प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि मंदिर के पहुंच कर कहा कि हम न्याय के खिलाफ लड़ेंगे. सरकार पर नैतिक और राजनीतिक दबाव बनाना होगा. 

परिवार को अंतिम संस्कार का हक क्यों नहीं दिया गया. रात में पुलिस ने जबरन संस्कार कर दिया हमारी परंपरा में रात में संस्कार नहीं किया जाता है. प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में क्या छिपाया जा रहा है. पीड़िता का परिवार अकेला है और योगी सरकार में पीड़िता की कोई मदद नहीं कर रहा. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा सरकार पर नैतिक और राजनीतिक दबाव बनाना होगा.

प्रियंका गांधी ने कहा जो इस लड़की के साथ हुआ और अब जो उसके परिवार के साथ हो रहा है वह अन्याय है. इसके खिलाफ इस देख की एक-एक महिला और एक-एक पुरुष को आवाज उठानी होगी.  

दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी

फोटो वीडियो: राहुल, प्रियंका का हाथरस मार्च ग्रेटर नोएडा में रोका, अरेस्ट, रिहा

हाथरस पीड़िता के लिए वाल्मीकि मंदिर में कांग्रेस द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई है. इस सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हो रही हैं. इसी के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी कैंडल मार्च निकाला जाएगा. दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन में स्वरा भास्कर भी शामिल हुई. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें