अपने अंतिम क्षणों तक संघर्षशील रहे जनेश्वर मिश्र: अखिलेश यादव

Smart News Team, Last updated: Thu, 6th Aug 2020, 3:34 PM IST
  • लखनऊ।पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र का 87वें जन्म दिवस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ने गरीबों, नौजवानों, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों के लिए सतत संघर्ष किया।
अखिलेश यादव

लखनऊ।समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र का 87वां जन्म दिवस बुधवार को राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में मनाया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ने गरीबों, नौजवानों, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों के लिए सतत संघर्ष किया। आपातकाल के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने जेल की यातनाएं सही थीं। समाजवादी आंदोलनों में वे सदैव आगे रहते थे। अपने अंतिम क्षणों तक वे संघर्षशील रहे।

जनेश्वर मिश्र के 87वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा के जिला कार्यालयों और युवा संगठनों द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी, उनके दामाद चंद्रशेखर तिवारी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उतम पटेल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा समाजवादी पार्टी मुख्यालय और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें