लाइव ब्लॉग

Kalyan Singh Live Update: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर  चार्टर विमान से अलीगढ़ रवाना

Smart News Team, Last updated: 22/08/2021 05:48 PM IST
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन (फाइल फोटो)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर से 89 साल की उम्र में निधन हो गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता का 4 जुलाई से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में इलाज चल रहा था. पूर्व सीएम की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डायलिसिस पर रखा गया. यूपी के पूर्व सीएम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

22/08/2021 05:48 PM IST

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा, CM योगी भी पहुंचे

अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर को अलीगढ़ चार्टर्ड विमास से पहुंचा. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ विमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ पहुंचे है.

22/08/2021 04:51 PM IST

अलीगढ़ के रानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में होंगे पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन

लखनऊ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को चार्टर विमान से अलीगढ़ भेज दिया गया है. अलीगढ़ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन रानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में शाम 3 बजे होंगे.

22/08/2021 04:42 PM IST

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर चार्टर विमान से अलीगढ़ रवाना

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को चार्टर विमान से अलीगढ़ भेजा जा रहा है. यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर चार्टर विमान से अलीगढ़ रवाना हो गया है.

22/08/2021 03:49 PM IST

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं पूर्व सीएम को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

22/08/2021 03:08 PM IST

जेपी नड्डा ने पूरी की कल्याण सिंह की ख्वाहिश, बीजेपी के झंडे में लपेटा शव

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरी की कल्याण सिंह की ख्वाहिश

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का झंडा डाला. पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने कहा था कि संघ और भाजपा के संस्कार मेरे रक्त की बूंद में समाए हुए हैं. इसलिए मेरी इच्छा है मैं जीवन भर भाजपा में रहूं और जीवन का जब अंत होने को हो तो मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर आए.

22/08/2021 02:52 PM IST

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ले जाया जा रहा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें अलीगढ़ ले जाया जाएगा.

22/08/2021 02:50 PM IST

कल्याण सिंह के साथ जेल गया और लाठी भी खाई हैं- डॉ. मुरली मनोहर जोशी

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने शोक जताया है. डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पूर्व सीएम के निधन पर कहा- मेरा कल्याण सिंह से व्यक्तिगत संबंध बहुत रहा है और उनके जाने से मेरी निजी क्षति भी हुई है क्योंकि वह हमारी उम्र के थे. उनके साथ बहुत यात्रा भी की, जेल भी गए, लाठी भी खाई, इस तरह के संबंध बड़े मज़बूत संबंध होते हैं, उनके अभाव की पूर्ति करना कठिन होगा.

22/08/2021 02:41 PM IST

बाबू जी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था- राजवीर सिंह

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया पिता को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हो गए. कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने कहा- बाबू जी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था और वो भगवान राम की शरण में चले गए हैं.

22/08/2021 02:26 PM IST

बीजेपी कार्यालय से एयरपोर्ट ले जाया गया पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन भाजपा कार्यालय में कई नेताओं ने किए. इसके बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को बीजेपी कार्यालय से एयरपोर्ट ले जाया गया. सीएम योगी ने कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान खुद संभाली है. वहीं पूर्व सीएम के अंतिम यात्रा के लिए कई मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. सीएम योगी ने अलीगढ़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा और कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की ड्यूटी लगाई है.

22/08/2021 02:19 PM IST

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के सीएम धामी ने कल्याण सिंह के निधन पर कहा- कल्याण सिंह के निधन से हम सब दुखी है. जब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था इसलिए उत्तराखंड के लोग उन्हें अपने दिलों में रखते हैं. हमने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.

22/08/2021 02:14 PM IST

बीजेपी दफ्तर में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ के भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखा गया है. पार्टी कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.

22/08/2021 01:54 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस से अलीगढ़ ले जाया जाएगा

एयर एम्बुलेंस के द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा. पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले कल 23 अगस्त को अलीगढ़ में उनके पैतृक गांव में ले जाया जाएगा.

22/08/2021 01:46 PM IST

CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को BJP कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में भाजपा कार्यालय में रखा गया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केपी मौर्य ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी.

22/08/2021 01:22 PM IST

बीजेपी कार्यालय पहुंचा यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचीं 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानसभा के बाद लखनऊ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंच गया है. वहीं पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचीं.

22/08/2021 01:12 PM IST

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की ऋणी है भारतीय जनता पार्टी- मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- कल्याण सिंह सिर्फ एक शानदार शख्सियत ही नहीं बल्कि सामाजिक, संस्कार, संस्कृति से भरे हुए एक संस्था थे. भाजपा उनकी ऋणी है कि आज भाजपा इस मुकाम तक पहुंची है, उनका निधन निश्चित तौर पर एक शून्य पैदा करके गया है.

22/08/2021 12:59 PM IST

विधानसभा पहुंचा यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानसभा पहुंचा 

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानसभा पहुंच गया है. विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है, यहां पर विपक्ष के लोगों के साथ विधायक अंतिम दर्शन करेंगे. विधानसभा में तमाम मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. विधानसभा की जिम्मेदारी सुरेश खन्ना और सिद्धार्थनाथ को सौंपी गई है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह,आशुतोष टंडन पार्थिव शरीर के साथ विधानसभा आए हैं.

22/08/2021 12:09 PM IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.

22/08/2021 11:44 AM IST

PM मोदी ने 11.39 पर की वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के बाद 11.39 पर निकले. 

22/08/2021 11:42 AM IST

देश ने मूल्यवान, सामर्थ्यवान नेता खो दिया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के बाद कहा कि देश ने मूल्यवान, सामर्थ्यवान नेता खो दिया, कल्याण सिंह को प्रभु श्रीराम अपने चरनो में स्थान दें

22/08/2021 11:30 AM IST

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ अलीगढ़ जाएंगे सीएम योगी

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा में गंगा के किनारे होगा. वहीं सीएम योगी पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ अलीगढ़ जाएंगे और सीएम योगी रात में अलीगढ़ में ही रुकेंगे.

22/08/2021 11:26 AM IST

PM मोदी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए PM मोदी संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए कल्याण सिंह के पोत संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे. इस दौरान इनके साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

22/08/2021 11:20 AM IST

UP के पूर्व CM कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और भाजपा नेता कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है. राष्ट्रपति ने ट्वीट करके लिखा- कल्याण सिंह जी का जनमानस से अद्भुत जुड़ाव था. मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दृढ़तापूर्वक साफ़-सुथरी राजनीति को प्रश्रय दिया व शासन-व्यवस्था से अपराधियों-भ्रष्टाचारियों को बाहर‌ किया. उन्होंने पदों की गरिमा बढ़ाई, उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है मेरी हार्दिक शोक संवेदनाएं!

22/08/2021 10:55 AM IST

UP के पूर्व CM कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए PM मोदी पहुंचे लखनऊ

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी पहुंचे लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान लखनऊ पहुंच गया है. पीएम मोदी लखनऊ एयरपोर्ट से अब यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जाएंगे. पीएम मोदी के रिसीव करने के लिए सीएम योगी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं.

22/08/2021 10:43 AM IST

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे. उनका विमान लखनऊ पहुंच गया है, पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, मोहन भागवत और राधा मोहन सिंह भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे.

22/08/2021 10:36 AM IST

हृदय नारायण दीक्षित ने लखनऊ पहुंच किए पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अंतिम दर्शन किए. इससे पहले हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट करके पूर्व सीएम के निधन पर शोक जताया था.

 

22/08/2021 10:27 AM IST

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए मंत्री महेंद्र सिंह सहित कई नेता पहुंचे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के उनके लखनऊ स्थित आवास पर अंतिम दर्शन हो रहे हैं. पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, मोहसिन राजा, राजा भैया सहित कई नेता पहुंचे.

22/08/2021 10:18 AM IST

भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर कई नेता शोक जता रहे हैं. वहीं भाजपा के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कल्याण सिंह के निधन पर उन्हें याद करते हुए कहा- राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ की कई यादें आज भी मेरे जेहन में ताजा है. वह भगवान राम के भव्य मंदिर के अपने सपने को साकार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

22/08/2021 10:06 AM IST

पीएम मोदी का विमान 10:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 10:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगा. पीएम मोदी के विमान ने 9:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरी है.

22/08/2021 09:55 AM IST

जेपी नड्डा भी भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लखनऊ में देंगे श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए 10 बजे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ पहुंचेगे. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

22/08/2021 09:31 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में करेंगे कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह आज लखनऊ जाकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे. इससे पहले राजनाथ सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था. इस ट्वीट में रक्षा मंत्री ने लिखा था श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है. उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है. ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे ओम शान्ति.

22/08/2021 09:12 AM IST

पीएम मोदी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर देंगे श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.

22/08/2021 09:01 AM IST

पूर्व CM कल्याण सिंह के निधन पर CM योगी ने किया 23 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- पूर्व सीएम कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे. उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली. हम सभी दुखी है और मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं. प्रदेश में तीन दिन का शोक है, इसके साथ ही 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें. वहीं सीएम योगी ने कहा- 23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

22/08/2021 08:55 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी हूं- सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम गहलोत ने कहा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी हूं. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति मिले.

22/08/2021 08:50 AM IST

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा- कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं. वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे. उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की.

22/08/2021 08:46 AM IST

बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा- अवनीश अवस्थी

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके बाद भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा. फिर एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा. कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

22/08/2021 08:41 AM IST

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को उनके आवास पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी भाजपा नेता को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी.

22/08/2021 08:38 AM IST

बसपा सुप्रीमो मायावती कल्याण सिंह के निवास पर पहुंचीं

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के उनके निवास पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए हैं.

22/08/2021 08:34 AM IST

पैतृक जिले अलीगढ़ के नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शव लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया है. लखनऊ आवास पर उनके अंतिम दर्शन किए जाएंगे फिर शव को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा. भाजपा नेता के शव को बुलंदशह के नरौरा में गंगा तट के किनारे ले जाकर उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त सोमवार को किया जाएगा.

22/08/2021 08:29 AM IST

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त को लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में निधन हो गया है. वरिष्ठ भाजपा नेता का 89 साल की उम्र में निधन हुआ है.

अन्य खबरें