लखनऊ : अमौसी से आगरा की सीधी उड़ान 28 मार्च से, पौने दो घंटे का होगा सफर

Smart News Team, Last updated: Tue, 19th Jan 2021, 10:30 AM IST
  • 1:45 घंटे का होगा सफर, आगरा से भोपाल और बेंगलुरू की भी सीधी फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने ने सोमवार से बुकिंग खोल दी है। फिलहाल 28 मार्च का आगरा का टिकट 1280 रुपये में मिल रहा है।
इंडिगो एयरलाइन दे रही सुविधा

लखनऊ: राजधानी से आगरा के लिए 28 मार्च से विमान सुविधा मिलने लगेगी। साथ ही आगरा से बेंगलुरू और भोपाल की उड़ान भी शुरू होगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने ने सोमवार से बुकिंग खोल दी है। फिलहाल 28 मार्च का आगरा का टिकट 1280 रुपये में मिल रहा है।

मैट्रिमोनियल साइट पर UPSC की तैयारी करने वाली लड़की ने पहले की दोस्ती फिर लूटा

इंडिगो प्रतिनिधियों के मुताबिक, 28 मार्च से 78 सीटर एटीआर का संचालन शुरू होगा। लखनऊ से 6ई-7928 विमान सुबह नौ बजे रवाना होकर 10:45 बजे आगरा पहुंचेगा। वापसी में 6ई-7932 उड़ान आगरा से दोपहर 2:50 बजे रवाना होकर शाम 4:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट आएगी। इसी तरह बेंगलुरु से आगरा की फ्लाइट सुबह 11.15 बजे रवाना होकर दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह आगरा से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, भोपाल से आगरा की फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह आगरा से सुबह 11:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे भोपाल पहुंचेंगी।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें