लखनऊ : हुबैदा को लक्ष्मण, स्वर्णिमा और विमला को लक्ष्मीबाई सम्मान

Smart News Team, Last updated: Sun, 24th Jan 2021, 9:05 AM IST
  • यूपी दिवस पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के 3 खिलाड़ियों समेत 18 को सम्मानित करेंगे। सामान्य वर्ग में 4 को लक्ष्मण, 5 को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलेगा। वेटरन वर्ग में 2 को लक्ष्मण और एक को लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलेगा। दिव्यांग वर्ग में 4 को लक्ष्मण और 2 को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 3,11,000 रुपये और रानी लक्ष्मी बाई व लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूपी दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। पुरुषों को लक्ष्मण पुरस्कार और महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 6 दिव्यांग खिलाड़ी भी पहली बार सम्मानित होंगे। अवध शिल्प ग्राम में लखनऊ से वेटरन वर्ग में विमला सिंह (एथलेटिक्स), दिव्यांग अबु हुबैदा (बैडमिंटन) और सामान्य खिलाड़ियों में स्वर्णिमा जायसवाल (हैंडबॉल) का भी सम्मान होगा।

खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वर्ष-2019-20 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 18 खिलाड़ियों का सम्मान होगा। सामान्य वर्ग में 4 को लक्ष्मण, 5 को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलेगा। वेटरन वर्ग में 2 को लक्ष्मण और एक को लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलेगा। दिव्यांग वर्ग में 4 को लक्ष्मण और 2 को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 3,11,000 रुपये और रानी लक्ष्मी बाई व लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा दी जाएगी।

लखनऊ के ये खिलाड़ी होंगे सम्मानित

विमला सिंह : रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (वेटरन) के लिए चुनी गईं विमला सिंह बेहतरीन कोच भी हैं। सुधा सिंह इनकी प्रशिक्षु हैं, जो कि एशियाड-2010 में 3000 मी. स्टीपल चेज में स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। विमला ने अपने खिलाड़ी करियर में दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय परमिट मीट-1990 में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक, 29वीं ऑल इंडिया ओपन चैंपियनशिप-1990 में स्वर्ण पदक, दिल्ली में हुई 28वीं इंटरस्टेट चैंपियनशिप-1990 में रजत पदक, बेंगलुरू में हुई 33वीं इंटरस्टेट चैंपियनशिप-1995 में कांस्य पदक जीता है।

अबु हुबैदा : लक्ष्मण अवॉर्ड (दिव्यांग) के लिए चुने गए शटलर अबु ने ब्र्राजील में हुई पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता-2020 में मिश्रित युगल में रजत पदक, थाईलैंड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2019 में मिश्रित युगल में रजत पदक, युगांडा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2017 में कांस्य पदक जीता है।

स्वर्णिमा जायसवाल : रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के लिए चुनी गईं स्वर्णिमा ने थाईलैंड में हुई आईएचएपफ कॉन्टिनेंटल ट्रॉफी में कांस्य पदक, लखनऊ में हुई साउथ एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2017-18 में स्वर्ण पदक, नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स-2019 में स्वर्ण पदक जीता। जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप-2018-19 में भारत का प्रतिनिधित्व और तीन बार 2018-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व किया।

दिव्यांग वर्ग में इन्हें सम्मान

दिव्यांग वर्ग में बिजनौर की शूटर अकांक्षा चौधरी, मुजफ्फरनगर की आर्चर ज्योति, बागपत के शूटर आकाश, मेरठ के पावर लिफ्टर सचिन चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के वरुण सिंह भाटी को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें लक्ष्मण अवॉर्ड

सामन्य वर्ग में बागपता के नितिन तोमर (कबड्डी),  मुजफ्फरनगर के पुनीत कुमार (रोइंग), मुजफ्फरनगर के गौरव बालियान (कुश्ती), वाराणसी के सूरज यादव (वुशू) को सम्मानित किया जाएगा। वेटरन वर्ग में गाजियाबाद के राजकुमार (कुश्ती), मेरठ के कुलदीप कुमार (एथलेटिक्स) यह अवॉर्ड पाएंगे।

इन्हें रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड

लखनऊकीस्वर्णिमाजायसवाल (हैंडबॉल), मेरठकीप्रियंका (एथलेटिक्स), मेरठकीसाक्षीजौहरी (वुशू), मेरठकी  वंदनाकटारिया (हॉकी), अलीगढ़कीहिमानीसिंह (शूटिंग) कोसम्मानितकियाजाएगा।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें