लखनऊ यूनिवर्सिटी में 25 फरवरी से शुरु होंगे UG तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के एग्जाम

Mithilesh Kumar Patel, Last updated: Tue, 8th Feb 2022, 11:09 PM IST
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी व उसके सम्बद्ध कॉलेजों की स्थगित की गई UG तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. मंगलवार को यूनिवर्सिटी ने परीक्षा शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. नए सिरे से जारी एग्जाम शेड्यूल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दी गई है.
लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्थगित सेमेस्टर परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरु

लखनऊ. कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है, ऐसे में लखनऊ विश्वविद्यालय और उसके सम्बद्ध कॉलेजों में स्थगित हुई स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. मंगलवार को यूनिवर्सिटी ने UG यानी स्नानक तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. नए सिरे से जारी एग्जाम शेड्यूल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है.

यूजी के सेमेस्टर एग्जाम को यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक विद्यानन्द त्रिपाठी ने बताया कि यूजी की स्थगित की गई परीक्षाएं 25 से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी. जारी परीक्षा शेड्यूल के तहत सबसे लम्बे समय तक बीए पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न होगी. जबकि बीए सेमेस्टर तीन की परीक्षाएं 28 मार्च तक ही आयोजित करा ली जाएगी. बीकॉम की परीक्षाएं 14 मार्च तक, बीएससी की 2 अप्रैल तक होंगी.

लखनऊ विश्वविद्यालय: पीजी की परीक्षाएं 17 फरवरी से, आज से शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई

परीक्षाएं सुबह और दोपहर दो पालीयों में आयोजित कराई जा रही है. तीसरे सेमेस्टर के लिए सुबह की पाली सुबह 9 से शुरु होकर दोपहर 12 तक और पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर की पाली  यानी दोपहर 2 से शुरु होकर शाम 5 तक कराई जाएगी. परीक्षा केन्द्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. परीक्षा केन्द्र पहले की तरह वहीं रहने वाले हैं उसमें किसी तरह की तब्दीली नहीं की गई है.

परीक्षा शेड्यूल 2022

B. A. सेमेस्टर 3 सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

25 फरवरी- एजुकेशन/साइकोलॉजी- 1

26 फरवरी- एआईएच/एमआईएच/एशियन कल्चर/अरब कल्चर/अरेबिक-1

28 फरवरी- एजुकेशन/साइकोलॉजी- 2

02 मार्च- एआईएच/एमआईएच/एशियन कल्चर/अरब कल्चर/अरेबिक-2

04 मार्च- डिफेंस स्टडीज/पॉलिटिकल साइंस/आईटीएम/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 1

05 मार्च- डिफेंस स्टडीज/पॉलिटिकल साइंस/आईटीएम/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 2

08 मार्च- जियोग्राफी/होम साइंस/फिजिकल एजुकेशन- 1

09 मार्च- जियोग्राफी/होम साइंस/फिजिकल एजुकेशन- 2

10 मार्च- फ्रेंच/फंक्शनल संस्कृत/उर्दू/संस्कृत/पाली- 1

11 मार्च- फ्रेंच/फंक्शनल संस्कृत/उर्दू/संस्कृत/पाली- 2

12 मार्च- इकोनॉमिक्स/ज्योतिर्विज्ञान/लिंग्विस्टिक/पर्शियन- 1

14 मार्च- फिलॉसफी: 1

15 मार्च-इकोनॉमिक्स/ज्योतिर्विज्ञान/लिंग्विस्टिक/पर्शियन- 2

21 मार्च- फिलॉसफी: 2

22 मार्च- सोशल वर्क/सोशियोलॉजी- 1

23 मार्च- इंग्लिश/फंक्शनल इंग्लिश/बुद्धिष्ट- 1

24 मार्च- सोशल वर्क/सोशियोलॉजी- 2

25 मार्च- इंग्लिश/फंक्शनल इंग्लिश/बुद्धिष्ट- 2

26 मार्च- हिन्दी/फंक्शनल हिन्दी- 1

28 मार्च- हिन्दी/फंक्शनल हिन्दी- 2

B. A. सेमेस्टर 5 सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- दोपहर 2 से शाम 5 बजे

25 फरवरी- फिलॉसफी- 1

26 फरवरी- इंग्लिश/फंक्शनल इंग्लिश- 1

28 फरवरी- फिलॉसफी- 2

02 मार्च- इंग्लिश/फंक्शनल इंग्लिश- 2

04 मार्च- फिलॉसफी- 3

05 मार्च- इंग्लिश/फंक्शनल इंग्लिश- 3

08 मार्च- सोशल वर्क/सोशियोलॉजी- 1

09 मार्च- हिन्दी/फंक्शनल हिन्दी- 1

10 मार्च- सोशल वर्क/सोशियोलॉजी- 2

11 मार्च- हिन्दी/फंक्शनल हिन्दी- 2

12 मार्च- सोशल वर्क/सोशियोलॉजी- 3

14 मार्च- हिन्दी/फंक्शनल हिन्दी- 3

15 मार्च- डिफेंस स्टडीज/पॉलिटिकल साइंस/टीटीएम/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 1

21 मार्च- डिफेंस स्टडीज/पॉलिटिकल साइंस/टीटीएम/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 2

22 मार्च- डिफेंस स्टडीज/पॉलिटिकल साइंस/टीटीएम/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 3

23 मार्च- इकोनॉमिक्स/ज्योतिर्विज्ञान/लिंग्विस्टिक/पर्शियन- 1

24 मार्च- इकोनॉमिक्स/ज्योतिर्विज्ञान/लिंग्विस्टिक/पर्शियन- 2

25 मार्च- इकोनॉमिक्स/ज्योतिर्विज्ञान/लिंग्विस्टिक/पर्शियन- 3

26 मार्च- जियोग्राफी/होम साइंस/फिजिकल एजुकेशन- 1

28 मार्च- जियोग्राफी/होम साइंस/फिजिकल एजुकेशन- 2

29 मार्च- एआईएच/एमआईएच/एशियन कल्चर/अरब कल्चर/अरेबिक- 1

30 मार्च- जियोग्राफी/होम साइंस/फिजिकल एजुकेशन- 3

31 मार्च- एआईएच/एमआईएच/एशियन कल्चर/अरब कल्चर/अरेबिक- 2

01 अप्रैल- एजुकेशन/साइकोलॉजी- 1

02 अप्रैल- एआईएच/एमआईएच/एशियन कल्चर/अरब कल्चर/अरेबिक- 3

04 अप्रैल- एजुकेशन/साइकोलॉजी- 2

05 अप्रैल- एजुकेशन/साइकोलॉजी- 3

06 अप्रैल- फ्रेंच/फंक्शनल संस्कृत/उर्दू/संस्कृत- 1

07 अप्रैल- फ्रेंच/फंक्शनल संस्कृत/उर्दू/संस्कृत- 2

08 अप्रैल- फ्रेंच/फंक्शनल संस्कृत/उर्दू/संस्कृत- 3

B. Com. सेमेस्टर 3- सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- सुबह 9 से दोपहर 12

25 फरवरी- प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिस ऑफ मार्केटिंग

28 फरवरी- स्टैटिस्टिकल मेथड्स

04 मार्च- पब्लिक फाइनेंस

08 मार्च- सेलिंग एंड एडवरटाइजिंग

10 मार्च- इन्ट्रोडक्शन ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस

12 मार्च- बिजनेस फाइनेंस

B. Com.सेमेस्टर 5 सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- दोपहर 2 से शाम 5

26 फरवरी- लेबर वेलफेयर लॉ

02 मार्च- मैक्रो इकोनॉमिक्स

05 मार्च- इंडियन इकोनॉमिक्स

09 मार्च- इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क फॉर बिजनेस

11 मार्च- बिजनेस ऑपरेशंस

14 मार्च- जीएसटी

B. H. Sc. सेमेस्टर 3- सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- सुबह 9 से दोपहर 12

26 फरवरी- ग्रुप 1- पेपर 1

02 मार्च- ग्रुप 2- पेपर 1

05 मार्च- ग्रुप 3- पेपर 1

B.H.Sc. सेमेस्टर 5- सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- दोपहर 2 से शाम 5

25 फरवरी- ग्रुप 1- पेपर 1

28 फरवरी- ग्रुप 1- पेपर 2

04 मार्च- ग्रुप 2- पेपर 1

08 मार्च- ग्रुप 2- पेपर 2

10 मार्च- ग्रुप 3- पेपर 1

12 मार्च- ग्रुप 3- पेपर 2

B. Sc. सेमेस्टर 3- सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा समय- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे

26 फरवरी- मैथ्स- 1

02 मार्च- मैथ्स- 2

05 मार्च- जूलॉजी/जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स- 1

09 मार्च- केमिस्ट्री- 1

11 मार्च- बॉटनी/एस्ट्रोनॉमी/कम्प्यूटर साइंस- 1

14 मार्च- स्टैटिक्स- 1

15 मार्च- फिजिक्स- 1

21 मार्च- फिजिक्स- 2

22 मार्च- एन्थ्रोपोलॉजी- 1

24 मार्च- जियोलॉजी- 1

B. Sc. सेमेस्टर 5- सब्जेक्टवाइज तिथि

परीक्षा तिथि- दोपहर 2 से शाम 5 बजे

25 फरवरी- केमिस्ट्री/स्टैटिक्स- 1

28 फरवरी- केमिस्ट्री/स्टैटिक्स- 2

04 मार्च- स्टैटिक्स- 3

08 मार्च- फिजिक्स/एन्थ्रोपोलॉजी/जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स- 1

10 मार्च- फिजिक्स/एन्थ्रोपोलॉजी/जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स- 2

12 मार्च- जियोलॉजी- 1

15 मार्च- जियोलॉजी- 2

22 मार्च- बॉटनी/एस्ट्रोनॉमी/कम्प्यूटर साइंस- 1

24 मार्च- बॉटनी/एस्ट्रोनॉमी/कम्प्यूटर साइंस- 2

26 मार्च- कम्प्यूटर साइंस- 3

29 मार्च- जूलॉजी/मैथ्स- 1

31 मार्च- जूलॉजी/मैथ्स- 2

02 अप्रैल- मैथ्स- 3

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें