सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Smart News Team, Last updated: Sat, 17th Oct 2020, 7:39 PM IST
  • शनिवार को सिविल अस्तपाल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आईसीयू वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। मरीज के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
सिविल अस्पताल

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं, मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को क्वारन्टीन कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में एक मरीज की तबियत खराब होने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं, जब डॉक्टरों को मरीज में कोरोना के लक्षण दिखे तो उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। शनिवार को मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मरीज के संपर्क में आए चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों समेत 10 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। संपर्क में आए सभी चिकित्सकों और अन्य कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि संक्रमित मरीज को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। साथ ही समूचे वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है।

सीएम योगी ने 10 लाख कर्मचारियों को दिया स्पेशल फेस्टिवल और LTC कैश पैकेज

आपको बता दें कि, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिदिन 200 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या पिछले कुछ महीनों के मुकाबले कम है। शहर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के ग्राफ में भी सुधार हुआ है।

UP में मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी! MBBS की 800 सीटें बढेंगी

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें