प्रियंका गांधी ने मौन धारण में लखनऊ पुलिस से कहा-COVID तो पंचायत चुनाव में भी था

Smart News Team, Last updated: Fri, 16th Jul 2021, 5:58 PM IST
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चार दिन के लखनऊ दौरे पर पहुंचने के बाद योगी सरकार के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत धारण करके बैठ गई हैं. पहले लगा था कि ये सांकेतिक होगा लेकिन ये लंबा खिंच गया है और पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए हैं. 
लखनऊ पुलिस प्रियंका गांधी को धरने से उठाने पहुंची तो दिखाई ये पर्ची

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर पहुंचते ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद जीपीओ पर योगी सरकार के खिलाफ मौन व्रत पर बैठ गई हैं. प्रियंका गांधी को उठाने और वहां जुटी कांग्रेसियों की भीड़ को हटाने पहुंची पुलिस को प्रियंका ने कागज पर लिखकर कहा- कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था. प्रियंका की इस पर्ची से ऐसा लगता है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं की भीड़ के मद्देनजर कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी से मौन व्रत खत्म करने कहा होगा. प्रियंका का जवाब हाल ही में राज्य में संपन्न पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते चुनाव प्रचार से लेकर विजय जुलूस तक पर एक तंज है. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को 18 महीने बाद लखनऊ पहुंची हैं. लखनऊ एयरपोर्ट से वह सीधा जीपीओ गांधी प्रतिमा पहुंची और वहां सरकार के खिलाफ मौन व्रत पर बैठ गईं. कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक प्रियंका गांधी ने यह मौन उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ रखा है. प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौजूद हैं. 

प्रियंका गांधी सरकार के खिलाफ जीपीओ पर कई कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी थीं. पुलिस उन्हें हटाने के प्रयास में जुटी हुई थी. प्रियंका गांधी करीब 18 महीने बाद लखनऊ आई हैं. पिछली बार वह दिसंबर,2019 में आई थीं. जब सीएए हिंसा के बाद हंगामा हुआ था और कई कांग्रेस के बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया था.  

18 महीने बाद लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस UP प्रभारी प्रियंका गांधी मौन व्रत पर बैठीं 

प्रियंका गांधी इस बार चार दिनों के लखनऊ प्रवास में नेताओं का कार्यकर्ताओं से बात-मुलाकात करेंगी. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस के सामने चुनौती है कि इसे कैसे जीता जाए. कांग्रेस महासचिव मिशन 2022 को लेकर रणनीति तैयार करने लखनऊ पहुंची हैं.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें