Video: लाल सूट पहने शिव मंदिर में दर्शन को लाइन में लगीं प्रियंका गांधी, चौंक गए लोग

Swati Gautam, Last updated: Tue, 1st Mar 2022, 8:06 PM IST
  • महाशिवरात्रि के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लाल सूट पहने लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर में पहुंची जहां लोगों की भीड़ लग गई और प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही.
प्रियंका गांधी

लखनऊ. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच नेता अपने-अलग अंदाज से जनता को लुभाने में जुट हुए हैं. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करती दिखीं. प्रियंका गांधी आज शिव दर्शन करने लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं. जहां प्रियंका लाल सूट पहन कर आम लोगों की तरह शिव मंदिर में दर्शन को लाइन में लगी दिखीं. इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं नजर आया. जैसे ही लोगों ने प्रियंका को शिव मंदिर को लाइन में लगे देखा तो वे चौंक गए. इसके बाद लोगों में प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही.

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी आम भक्त की तरह अकेले ही मंदिर जा रही हैं और लाइन में लगी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका सिर पर चुन्नी रखकर चुपचाप महिलाओं की लाइन में सबसे पीछे खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगीं. तभी उनके आगे खड़ी एक किशोरी की नजर पड़ी तो उसने अपने आगे वाली किशोरी को बताया. धीरे धीरे प्रियंका की मौजूदगी की खबर सारे में फैल गई और वहां भीड़ लग गई. प्रियंका भी लोगों से बातें करती नजर आईं और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं.

UP Election: रोड शो के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, कई सपाई घायल

शिव मंदिर की लाइन में लगे ज्यादातर सभी लोगों ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली. इस दौरान प्रियंका के साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं नजर आया. लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया. इससे पहले भी प्रियंका गांधी लखनऊ के मरी माता मंदिर में आशीर्वाद लेती नजर आई थीं. उनके लाल सूट में शिव मंदिर के दर्शन की एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें