कोरोना की जंग जीत कर घर लौटे रामगोविंद चौधरी

Smart News Team, Last updated: Wed, 5th Aug 2020, 11:14 AM IST
  • पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल से मिली छुट्टी 
कोरोना को हराकर लौटे रामगोविंद चौधरी 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी आखिरकार 42 दिन बाद कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंच गये है। पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है। चौधरी 23 जून को पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें कोरोना के साथ निमोनिया, मधुमेह और हर्ट की पुरानी बीमारी थी। वे दिल का ऑपरेशन करा चुके हैं।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा था

चौधरी को सांस लेने में तकलीफ चलते काफी दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें 2 दिनों के लिए बाई पैप वेंटिलेटर पर भी लेना पड़ा था। वह 42 दिन तक पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ते रहे। आखिर में जीत उन्हीं की हुई। गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद वह कोरोना को मात देकर अपने घर आ गए।

महेंद्र सिंह भी पीजीआई में भर्ती

वहीं, यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वे होम क्वारैंटाइन में थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था।लखनऊ की मेडिकल टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार के कई नेताओं के सैम्पल लिए थे, इसमें से कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह भी शामिल रहे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें