रविन कुमार फिर बने यूपी तैराकी संघ के सचिव, UP सरकार में मंत्री जेपी सिंह अध्यक्ष

Smart News Team, Last updated: Sun, 3rd Jan 2021, 9:28 PM IST
  • उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की कार्यकारिणी बैठक में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री जेपी सिंह को अध्यक्ष चुना गया है और रविन कुमार को फिर से सचिव बनाया गया है. उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की कार्यकारिणी बैठक में सभी लोग निर्विरोध चुने गए.
उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की कार्यकारिणी बैठक में सभी लोग निर्विरोध चुने गए.

लखनऊ. रविन कुमार एक बार फिर से उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के सचिव बने और मंत्री जेपी सिंह तैराकी संघ के अध्यक्ष चुने गए. रविवार को उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की कार्यकारिणी बैठक हुई. कार्यकारिणी बैठक में सभी लोग निर्विरोध चुने गए. जिसके बाद इस मीटिंग में रविन कुमार को यूपी तैराकी संघ का सचिव चुना गया है और राज्य सरकार में मंत्री जेपी सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.

उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की कार्यकारिणी बैठक में रंजीत सिंह जूदेव को लाइफटाइम अध्यक्ष चुना गया है. रविवार को निर्विरोध चुनाव के बाद चुनाव अधिकारी सुधीर शर्मा ने पदाधिकारियों के चयन की घोषणा की. खेल विभाग की तरफ से जितेन्द्र सिंह यादव और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से राजकुमार को उत्तर प्रदेश तैराकी संघ का पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे.

हेमवती नंदन बहुगुणा फुटबाल प्रतियोगिता में सनराइज 'ए' और ‘बी’ ने दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और रविन कुमार को एक बार फिर से सचिव के लिए चुना गया है. इसके अलावा इस मीटिंग में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूके धवन, पूर्व मंत्री महफूज किदवई और सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुतापा सान्याल को संरक्षक बनाया गया है. वहीं संयुक्त सचिव के पद के लिए अशोक सिंह, संदीप मिश्रा, भूपेन्द्र उपाध्याय, उपेन्द्र शर्मा, रवीन्द्र सोनकर और कोपल अरोड़ को चुना गया है.

सागर खैय्यामी क्रिकेट प्रतियोगिता- यूपी टिम्बर ने LDACC को हराकर जीता खिताब

इसके अलावा रविवार को हुई उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की कार्यकारिणी बैठक में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निदेशक राजेन्द्र कपूर को एक्जीक्यूटिव अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल को चयन समिति और एसएस दत्ता को तकनीकी समिति का चेयरमैन बनाया गया है. कोषाध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना और कानूनी सलाहकार के रूप में राकेश शुक्ला को चुना गया है.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें